'विरासत टैक्स' के बाद सैम पित्रोदा के बयान से शुरू हुआ एक और विवाद!

पित्रोदा ने साक्षात्कार में कहा कि हम भारत जैसे विविधतापूर्ण देश को एकसाथ रख सकते हैं ...

'विरासत टैक्स' के बाद सैम पित्रोदा के बयान से शुरू हुआ एक और विवाद!

Photo: sampitroda FB page

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने 'विरासत टैक्स' के बाद एक और बयान देकर नया विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने भारत की 'विविधता' का जिक्र करते हुए ऐसी समानता स्थापित करने करने की कोशिश की, जिसके बाद कांग्रेस नेताओं के लिए उनका बचाव करना मुश्किल हो रहा है।

Dakshin Bharat at Google News
उन्होंने एक साक्षात्कार में कहा कि भारत दुनिया में लोकतंत्र का एक चमकदार उदाहरण है। देश के लोग 75 वर्षों से बहुत खुशहाल माहौल में रह रहे हैं। वे यहां-वहां के कुछ झगड़ों को छोड़कर एकसाथ रह सकते हैं।

पित्रोदा ने उस साक्षात्कार में कहा कि हम भारत जैसे विविधतापूर्ण देश को एकसाथ रख सकते हैं, जहां पूर्व के लोग चीनी जैसे दिखते हैं, पश्चिम के लोग अरब जैसे दिखते हैं, उत्तर के लोग गोरे जैसे दिखते हैं और शायद दक्षिण के लोग अफ़्रीकी जैसे दिखते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि भारत के लोग विभिन्न भाषाओं, धर्म, भोजन और रीति-रिवाजों का सम्मान करते हैं, जो अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग होते हैं।

उन्होंने कहा, 'यह वह भारत है, जिसमें मैं विश्वास करता हूं, जहां हर किसी के लिए जगह है और हर कोई थोड़ा-बहुत समझौता करता है।'

बता दें कि इससे पहले पित्रोदा ने अमेरिका में विरासत टैक्स के बारे में बयान दिया था, जिससे यहां बड़ा विवाद खड़ा हो गया था। बाद में कांग्रेस नेताओं ने उनके बयान से असहमति जताई।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की
Photo: BJP X account
उप्र: केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी बने भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष
मेसी के कार्यक्रम में अफरा-तफरी के एक दिन बाद राज्यपाल ने स्टेडियम का दौरा किया
सुवेंदु अधिकारी ने मेसी के कार्यक्रम में हुई गड़बड़ की न्यायिक जांच कराने की मांग की
स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन
थरूर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव जीतने पर भाजपा को बधाई दी
लियोनेल मेस्सी मामला: ममता बनर्जी ने कोलकाता कार्यक्रम में 'कुप्रबंधन' को लेकर जांच के आदेश दिए