भारत की विविधता: सैम पित्रोदा के बयान पर क्या बोली कांग्रेस?

कांग्रेस की ओर से जयराम रमेश ने प्रतिक्रिया दी है

भारत की विविधता: सैम पित्रोदा के बयान पर क्या बोली कांग्रेस?

Photo: @INCIndia X account

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा द्वारा 'भारत की विविधता' के बारे में दिए गए बयान को कांग्रेस को कांग्रेस ने खारिज किया है। उसने इस बयान को अत्यंत ग़लत व अस्वीकार्य बताया है। 

वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर की गई एक पोस्ट में कहा कि सैम पित्रोदा द्वारा भारत की विविधताओं को जो उपमाएं दी गई हैं, वे अत्यंत ग़लत व अस्वीकार्य हैं। 

इसी पोस्ट में जयराम रमेश ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस इन उपमाओं से अपने आप को पूर्ण रूप से अलग करती है।

बता दें कि पित्रोदा ने एक साक्षात्कार में कहा कि हम भारत जैसे विविधतापूर्ण देश को एकसाथ रख सकते हैं, जहां पूर्व के लोग चीनी जैसे दिखते हैं, पश्चिम के लोग अरब जैसे दिखते हैं, उत्तर के लोग गोरे जैसे दिखते हैं और शायद दक्षिण के लोग अफ़्रीकी जैसे दिखते हैं।

इस बयान से विवाद खड़ा हो गया। इससे पहले, पित्रोदा ने अमेरिका में 'विरासत टैक्स' का जिक्र किया था। तब बीच-बचाव करने आए जयराम रमेश ने 'एक्स' पर बहुत ही संतुलित शब्दों का प्रयोग करते हुए सैम पित्रोदा को खुद के और दुनियाभर में कई लोगों के गुरु, मित्र, दार्शनिक और मार्गदर्शक बताया था। उन्होंने 'विरासत टैक्स' पर पित्रोदा के बयान को उनकी निजी राय करार दिया था। 

इस बार जब पित्रोदा ने 'विविधता' पर बयान दिया तो जयराम रमेश ने सीधे-सीधे उनके शब्दों को गलत बताते हुए खारिज कर दिया।

Google News

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

उप्र: रैली को बिना संबोधित किए ही लौटे राहुल और अखिलेश, यह थी वजह उप्र: रैली को बिना संबोधित किए ही लौटे राहुल और अखिलेश, यह थी वजह
Photo: IndianNationalCongress FB page
कांग्रेस-तृणकां एक ही सिक्के के दो पहलू, बंगाल में एक-दूसरे को गाली, दिल्ली में दोस्ती: मोदी
कांग्रेस-सपा ने अनुच्छेद-370 को 70 साल तक संभाल कर रखा, जिससे आतंकवाद बढ़ा: शाह
मोदी और भाजपा ने 'आप' को कुचलने के लिए ‘ऑपरेशन झाड़ू’ शुरू किया है: केजरीवाल
सामान्य मानव को गरीब रखकर कांग्रेस-जेएमएम ने अपने घरों में काली कमाई का अंबार लगा रखा है: मोदी
मालीवाल ने बोला हमला- '12 साल बाद ऐसे आरोपी को बचाने के लिए सड़क पर निकले हैं, जिसने ...'
दिल्ली: 'आप' के विरोध प्रदर्शन को लेकर भाजपा मुख्यालय की सुरक्षा बढ़ाई गई