सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा दिया

कांग्रेस ने उनके इस्तीफे की पुष्टि की है

सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा दिया

Photo: samgpitroda Instagram Video

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। सैम पित्रोदा ने बुधवार को इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने भारत की विविधता को लेकर विवादित टिप्पणी की थी, जिसके बाद उनकी चौतरफा आलोचना होने लगी थी। आखिरकार पित्रोदा को इस्तीफा देना पड़ा।

कांग्रेस ने उनके इस्तीफे की पुष्टि की है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट में कहा कि सैम पित्रोदा ने अपनी मर्ज़ी से इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा देने का फ़ैसला किया है। 

उन्होंने इसी पोस्ट में आगे कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने पित्रोदा का इस्तीफ़ा स्वीकार कर लिया है।

बता दें कि सैम पित्रोदा ने एक साक्षात्कार में कहा था कि हम भारत जैसे विविधतापूर्ण देश को एकसाथ रख सकते हैं, जहां पूर्व के लोग चीनी जैसे दिखते हैं, पश्चिम के लोग अरब जैसे दिखते हैं, उत्तर के लोग गोरे जैसे दिखते हैं और शायद दक्षिण के लोग अफ़्रीकी जैसे दिखते हैं।

इसके बाद विवाद खड़ा हो गया था। भाजपा समेत कई दलों के नेताओं ने पित्रोदा के बयान की आलोचना की। कांग्रेस ने भी उनके इस बयान से खुद को अलग कर लिया था। 

जयराम रमेश ने कहा था कि सैम पित्रोदा द्वारा भारत की विविधताओं को जो उपमाएं दी गई हैं, वे अत्यंत ग़लत व अस्वीकार्य हैं। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस इन उपमाओं से अपने आप को पूर्ण रूप से अलग करती है।

Google News

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

'छद्म युद्ध' की चुनौतियां 'छद्म युद्ध' की चुनौतियां
आर्थिक दृष्टि से अधिक शक्तिशाली भारत अपने दुश्मनों पर और ज्यादा शक्ति के साथ प्रहार कर सकेगा
दपरे: कारगिल युद्ध के वीरों के सम्मान में सेंट्रल हॉस्पिटल ने रक्तदान शिविर लगाया
कर्नाटक सरकार ने रामनगर जिले का नाम बदलकर बेंगलूरु दक्षिण करने का फैसला किया
मराठा लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंटल सेंटर ने कारगिल युद्ध विजय की 25वीं वर्षगांठ मनाई
एमयूडीए मामला: प्रह्लाद जोशी ने सिद्दरामैया पर आरोप लगाया, सीबीआई जांच की मांग की
भोजनालयों पर नाम प्रदर्शित करने संबंधी निर्देश पर योगी सरकार ने उच्चतम न्यायालय में क्या दलील दी?
'विपक्षी दल के रूप में काम नहीं कर रही भाजपा, कुछ भी गलत या घोटाला नहीं हुआ'