केरल में परिवार के 5 लोगों के शव मिले, पुलिस को हत्या-आत्महत्या का संदेह

इलाके के लोगों ने आज सुबह पुलिस को घटना की सूचना दी

केरल में परिवार के 5 लोगों के शव मिले, पुलिस को हत्या-आत्महत्या का संदेह

बच्चे सीढ़ियों से और दंपति घर की छत के पंखे से लटके पाए गए

कन्नूर/भाषा। केरल के कन्नूर जिले के चेरुपुझा में बुधवार को सुबह एक मकान में तीन बच्चों सहित एक परिवार के पांच सदस्य मृत पाए गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच के मुताबिक यह हत्या-आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है, जहां पिछले सप्ताह शादी करने वाले जोड़े ने बच्चों की हत्या की और फिर खुद को फांसी लगा ली।

उन्होंने बताया कि बच्चे सीढ़ियों से और दंपति घर की छत के पंखे से लटके पाए गए। उन्होंने बताया कि महिला के तीन बच्चे उसकी पहली शादी से थे। घटना 23-24 मई की दरम्यानी रात को हुई।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इलाके के लोगों ने आज सुबह पुलिस को घटना की सूचना दी।

Google News

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

ममता बनर्जी का आरोप- बंगाल में कांग्रेस और सीपीआई (एम) कर रहीं भाजपा की मदद ममता बनर्जी का आरोप- बंगाल में कांग्रेस और सीपीआई (एम) कर रहीं भाजपा की मदद
Photo: BanglarGorboMamata FB page
अन्याय को मिटाकर न्याय स्थापित करने के लिए कांग्रेस आ रही है: राहुल गांधी
कांग्रेस और सपा ने राम मंदिर के निर्माण को अटकाकर, भटकाकर और लटकाकर रखा: शाह
हम 'मजबूत सरकार' की बात करते हैं, ममता 'मजबूर सरकार' चाहती हैं: नड्डा
बेलगावी में बोले मोदी- 'कांग्रेस के लिए नेहा जैसी बेटियों की जिंदगी की कोई कीमत नहीं'
कर्नाटक को सूखा राहत जल्द जारी करने की मांग, सिद्दरामैया और कांग्रेस नेताओं ने धरना दिया
अरविंदर सिंह लवली ने दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया