गंभीर ने की क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा, कहा- भारी मन से लिया फैसला

गंभीर ने की क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा, कहा- भारी मन से लिया फैसला

gautam gambhir

नई दिल्ली। गौतम गंभीर ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। इस संबंध में उन्होंने मंगलवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो संदेश पोस्ट किया और अपने फैसले की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जीवन में कड़े फैसले हमेशा भारी मन से लिए जाते हैं। मैं भारी मन से वह फैसला ले रहा हूं, जिसको लेने के ख्याल मात्र से ही मैं जिंदगीभर डरता रहा।

14 अक्टूबर, 1981 को दिल्ली में जन्मे गंभीर का शानदार क्रिकेट करियर रहा है। उन्होंने वर्ष 2016 में आखिरी टेस्ट मैच राजकोट में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। उन्होंने अपने क​रियर में 58 टेस्ट मैच खेले थे। उनमें 41.95 का औसत बरकरार रखते हुए 4,154 रन बनाए। उन्होंने इन मैचों में नौ शतक और 22 अर्धशतक लगाए थे।

इसके अलावा उन्होंने 147 वनडे मैच खेले। इनमें कुल 5,238 रन बनाए। इन मैचों में 39.68 का औसत बरकरार रखते हुए 11 शतक और 34 अर्धशतक बनाए थे। उन्होंने 2011 के विश्वकप में शानदार प्रदर्शन किया था। गंभीर ने फाइनल में 97 रन बनाए। इससे भारत की जोरदार जीत हुई थी।

अगर टी-20 की बात करें तो गंभीर ने 37 मैच खेले हैं। इनमें 932 रन बनाए और 27.41 का औसत बनाया। हालांकि इन मैचों में उन्होंने शतक तो नहीं लगाया लेकिन 7 अर्धशतक लगाकर प्रशंसकों का दिल जीत लिया। अपने संदेश में गंभीर ने कहा कि देश के लिए 15 साल से भी ज्यादा समय तक क्रिकेट खेलने के बाद अब मैं इस खूबसूरत खेल को अलविदा कहना चाहता हूं। यहां सुनिए गंभीर का संदेश:

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

अरविंदर सिंह लवली ने दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया अरविंदर सिंह लवली ने दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया
Photo: Arvinder.S.Lovely FB page
महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में मुंबई एसआईटी ने अभिनेता साहिल खान को हिरासत में लिया
इंडि गठबंधन पर मोदी का प्रहार- ये 'एक साल, एक पीएम' का फॉर्मूला निकालने में लगे हैं
कसाब को फांसी के फंदे तक पहुंचाने वाले उज्ज्वल निकम को भाजपा ने इस सीट से बनाया उम्मीदवार
हम सत्य की लड़ाई लड़ रहे हैं, ताकि लोकतंत्र कमजोर न हो: प्रियंका वाड्रा
यह चुनाव देश के लोकतंत्र और संविधान बचाने का चुनाव है: खरगे
देश पर हुए आक्रमणों का मुंहतोड़ जवाब देने और जीतने में सिक्खों का बहुत बड़ा योगदान: नड्डा