टीवी सीरियल में अभिनय करेंगी अलका

टीवी सीरियल में अभिनय करेंगी अलका

मुंबई। जानी मानी सिंगर अलका याज्ञनिक ने अपनी खूबसूरत आवाज और बेहतरीन नग्मों के जरिए लाखों लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बना ली है। अलका को एक सिंगर के तौर पर हर कोई बखूबी पहचानता है, लेकिन शायद ही कभी किसी ने उन्हें अभिनेत्री के रुप में देखने की कल्पना भी की होगी। जी हां, हाल में खबर आई है कि अब अलका को अब एक्टिंग करते हुए भी देखा जाएगा। दरअसल वह जल्द ही लोकप्रिय टीवी धारावाहिक ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’’ में नजर आएंगी। उनका कहना है कि वह अभिनय करने को लेकर नर्वस हैं क्योंकि यह उनके अपने सहजता के दायरे से बाहर की बात है। स्टार प्लस के इस शो में जल्द ही शादी के दृश्य देखने को मिलेंगे। शो के किरदार नक्ष (ऋषि देव) और कीर्ति (मोहेना सिंह) के संगीत की रस्म के दृश्य की शूटिंग होगी। संगीत समारोह में अलका प्रस्तुति देती नजर आएंगी। अलका ये रिश्ता क्या कहलाता है का मूल शीर्षक गीत गा चुकी हैं। अलका ने सोशल मीडिया के जरिए बताया है कि, मैं रोमांचित और नर्वस दोनों हूं। गाने गाना तो ठीक है, लेकिन अभिनय मैंने पहले कभी नहीं किया है, यह मेरी सहजता के दायरे से बाहर है..तो देखते हैं यह कैसे होता है।

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

अन्याय को मिटाकर न्याय स्थापित करने के लिए कांग्रेस आ रही है: राहुल गांधी अन्याय को मिटाकर न्याय स्थापित करने के लिए कांग्रेस आ रही है: राहुल गांधी
Photo: IndianNationalCongress FB page
कांग्रेस और सपा ने राम मंदिर के निर्माण को अटकाकर, भटकाकर और लटकाकर रखा: शाह
हम 'मजबूत सरकार' की बात करते हैं, ममता 'मजबूर सरकार' चाहती हैं: नड्डा
बेलगावी में बोले मोदी- 'कांग्रेस के लिए नेहा जैसी बेटियों की जिंदगी की कोई कीमत नहीं'
कर्नाटक को सूखा राहत जल्द जारी करने की मांग, सिद्दरामैया और कांग्रेस नेताओं ने धरना दिया
अरविंदर सिंह लवली ने दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया
महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में मुंबई एसआईटी ने अभिनेता साहिल खान को हिरासत में लिया