सानिया की फोटो पोस्ट कर फंसे रामगोपाल

सानिया की फोटो पोस्ट कर फंसे रामगोपाल

नई दिल्ली। फिल्म निर्माता रामगोपाल वर्मा ने भारतीय महिला टेनिस खिला़डी सानिया मिर्जा की कोर्ट पर खेलते हुए एक तस्वीर सोशल साइट इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर विवाद ख़डा कर दिया है। अपनी फिल्मों में तो कभी बयानों को लेकर कई बार विवाद ख़डा कर चुके रामगोपाल ने सानिया की टेनिस कोर्ट पर खेलते हुए एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें भारतीय खिला़डी ने स्कर्ट पहनी है। रामगोपाल ने सानिया की इस तस्वीर को इसी महीने के शुरूआत में रिलीज हुई अपनी एक शार्ट फिल्म ‘मेरी बेटी सनी लियोनी बनना चाहती है‘ के साथ लिंक किया है जिससे टेनिस स्टार के प्रशंसकों ने नाराजगी जताई है।रामगोपाल ने सानिया की तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, एक ल़डकी ने किसी से कहा कि ’’मेरी बेटी सनी लियोनी बनना चाहती है’’ फिल्म से उसे याद आया कि वह टेनिस में बहुत अच्छी थी लेकिन उसके पिता ने उसे खेलने से इसलिए मना कर दिया क्योंकि उसे खेलने के लिए स्कर्ट पहननी प़डती। यह फिल्म उन लोगों की विचारधारा को दिखाती है जो ल़डकियों को उनके यौवन को उन्हीं के खिलाफ उपयोग नहीं करने देते।रामगोपाल के इस पोस्ट और सानिया की तस्वीर को सोशल साइट पर कई लोगों ने नापंसद किया और उसके खिलाफ कई आक्रामक संदेश भी दिए हैं। वहीं सानिया के कई प्रशंसकों ने फिल्म निर्माता को आ़डे हाथों लेते हुए उन्हें छोटी मानसिकता का बताया है। सानिया ने हालांकि इस मामले पर अभी तक किसी प्रकार की टिप्पणी नहीं की है। भारतीय टेनिस खिला़डी का इस बार फ्रेंच ओपन में प्रदर्शन खास नहीं रहा और वह महिला युगल के पहले ही दौर से बाहर हो गई थीं जबकि मिश्रित युगल में वह क्वार्टरफाइनल में हार गई थीं। भारतीय टेनिस स्टार अब बर्मिंघम में ऐगोन क्लासिक में खेलने उतरेंगी जो वर्ष के तीसरे ग्रैंड स्लेम विंबलडन से पूर्व अहम अभ्यास टूर्नामेंट है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

महिला आरक्षण और 'वंदे मातरम्' के पूरे गायन का समर्थन करें राहुल गांधी: स्मृति ईरानी महिला आरक्षण और 'वंदे मातरम्' के पूरे गायन का समर्थन करें राहुल गांधी: स्मृति ईरानी
Photo: Smriti.Irani.Official FB Page
लोग अगले उप्र विधानसभा चुनावों में सपा का सफाया कर देंगे: योगी आदित्यनाथ
आरक्षण को आर्थिक आधार पर लागू करने की मांग देशहित में नहीं है: मायावती
राहुल गांधी का पुणे में छात्रों के साथ कार्यक्रम 'राजनीतिक कॉमेडी शो' है: भाजपा
जनसेवा के 25 साल: मोदी के जन्मदिन से 'सेवा संकल्प अभियान' चलाएगी भाजपा
'वंदे मातरम्' को लेकर संबित पात्रा ने कांग्रेस पर साधा निशाना- 'कोई पार्टी संसद से बड़ी नहीं है'
मेरठ में सपा नेताओं से ‘मारपीट’ के मामले में थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर