आमिर खान को दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से नवाजा गया

आमिर खान को दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से नवाजा गया

मुंबई। सुपरस्टार आमिर खान को उनकी सुपरहिट फिल्म दंगल के लिए ७५वें दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से नवाजा गया। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने ५२ वर्षीय अभिनेता को दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार के विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया। यह पुरस्कार विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित लोगों को दिया जाता है, आमिर को यह सम्मान उनकी वर्ष २०१६ की सबसे ब़डी हिट फिल्म दंगल के लिए दिया गया है। पुरस्कार मिलने के बाद आमिर ने कहा, मैं आज जहां भी हूं इसका श्रेय मेरी सभी फिल्मों के लेखकों को जाता है। मैं यहां निर्देशकों और लेखकों के बेहतरीन काम की वजह से हूं। मैं उन सभी का शुक्रिया अदा करता हूं। समारोह में मौजूद निर्देशक नीतेश तिवारी ने भी दर्शकों से फिल्म को एक ब़डी हिट बनाने के लिए उनका शुक्रिया अदा किया। समारोह में कपिल देव को भी भारतीय क्रिकेट में दिए उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। वैजयंतीमाला बाली को भारतीय सिनेमा में उनकी उपलब्धियों के लिए मास्टर दीनानाथ विशेष पुरस्कार से नवाजा गया।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

महिला आरक्षण और 'वंदे मातरम्' के पूरे गायन का समर्थन करें राहुल गांधी: स्मृति ईरानी महिला आरक्षण और 'वंदे मातरम्' के पूरे गायन का समर्थन करें राहुल गांधी: स्मृति ईरानी
Photo: Smriti.Irani.Official FB Page
लोग अगले उप्र विधानसभा चुनावों में सपा का सफाया कर देंगे: योगी आदित्यनाथ
आरक्षण को आर्थिक आधार पर लागू करने की मांग देशहित में नहीं है: मायावती
राहुल गांधी का पुणे में छात्रों के साथ कार्यक्रम 'राजनीतिक कॉमेडी शो' है: भाजपा
जनसेवा के 25 साल: मोदी के जन्मदिन से 'सेवा संकल्प अभियान' चलाएगी भाजपा
'वंदे मातरम्' को लेकर संबित पात्रा ने कांग्रेस पर साधा निशाना- 'कोई पार्टी संसद से बड़ी नहीं है'
मेरठ में सपा नेताओं से ‘मारपीट’ के मामले में थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर