40 सालों से कर रहा लूटपाट, 160 मामले दर्ज, अब चोरी के आरोप में गिरफ्तार

40 सालों से कर रहा लूटपाट, 160 मामले दर्ज, अब चोरी के आरोप में गिरफ्तार

करीब 54 साल का प्रकाश सोलादेवनहल्ली का निवासी है


बेंगलूरु/दक्षिण भारत। राजाजीनगर पुलिस ने एक आदतन अपराधी को गिरफ्तार किया है, जिसका 40 सालों से लूटपाट का इतिहास रहा है। यही नहीं, उसके खिलाफ 160 मामले हैं। वह 20 से ज्यादा बार जेल जा चुका है।

Dakshin Bharat at Google News
करीब 54 साल का प्रकाश सोलादेवनहल्ली का निवासी है। यह शख्स 1978 से ही ऐसी गतिविधियों में लिप्त है, जब एसएसएलसी की पढ़ाई कर रहा था। उसकी तीन बीवियों और सात बच्चों का पता चला है। उसने अपने भाई, बेटे और दामाद को भी आपराधिक गतिविधियों में भागीदार बना रखा है।

प्रकाश ने 1997 में गोवा से 7 किलो सोना चुराया था। हाल में शेषाद्रिपुरम की एक दुकान से 4 किलो सोना चुराने का आरोप है। राजाजीनगर पुलिस को प्रकाश की तलाश थी। इसी दौरान उसके पास चोरी का एक मामला आया। जब फिंगर प्रिंट के सैंपल की जांच की गई तो वह प्रकाश का पाया गया। इस सबूत के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

'केनरा उत्सव' का हुआ आगाज, महिला उद्यमियों को किया सम्मानित 'केनरा उत्सव' का हुआ आगाज, महिला उद्यमियों को किया सम्मानित
बेंगलूरु/दक्षिण भारत। केनरा बैंक ने सीएसआर पहल के तहत केनरा बैंक रिलीफ एंड वेलफेयर सोसाइटी के सहयोग से मंगलवार को...
मैकाले की सोच को विदा करें
बेंगलूरु शहर के बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए 1 लाख करोड़ रु. से ज्यादा खर्च कर रही सरकार: डीके शिवकुमार
अमित शाह ने तय की थी समय सीमा, सुरक्षा बलों ने 12 दिन पहले ही खूंखार नक्सली हिडमा को मार गिराया
आंध्र प्रदेश में हुई बड़ी मुठभेड़, 6 माओवादी ढेर
अल फलाह विश्वविद्यालय और उससे जुड़े लोगों के खिलाफ ईडी ने छापे मारे
सदर्न ट्रैवल्स ने बेंगलूरु में नई शाखा खोली