उपचुनाव के लिए भाजपा प्रभारियों की सूची जारी, विजयेंद्र को मिली कौनसी जिम्मेदारी?

उपचुनाव के लिए भाजपा प्रभारियों की सूची जारी, विजयेंद्र को मिली कौनसी जिम्मेदारी?

उपचुनाव के लिए भाजपा प्रभारियों की सूची जारी, विजयेंद्र को मिली कौनसी जिम्मेदारी?

फोटो स्रोतः भाजपा का ट्विटर अकाउंट।

बेंगलूरु/दक्षिण भारत। भाजपा ने गुरुवार शाम कर्नाटक में दो विधानसभा सीटों और एक संसदीय सीट पर आगामी उपचुनावों के लिए प्रभारियों की सूची जारी की।

राज्य इकाई के उपाध्यक्ष और मुख्यमंत्री बीएस येडियुरप्पा के बेटे बीवाई विजयेंद्र, जो बसवकल्याण विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की उम्मीद कर रहे थे, उनको मस्की विधानसभा सीट से प्रभारी बनाया गया है।

इसके बाद विजयेंद्र के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने की संभावना कम होने के कयास लगाए जाने लगे हैं। गौरतलब है कि तीन सीटों के उपचुनाव के लिए पार्टी ने 21 मुख्य प्रभारियों, उप-मुख्यमंत्रियों, मंत्रियों, विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों को नामित किया है।

उपमुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी, मंत्री वी सोमना, बसवराज बोम्मई, सांसद भगवंत खुबा, प्रदेश उपाध्यक्ष मलिकय्या गुटेदार, विधायक राजकुमार पाटिल तेलकर और ईशांत सिंह ठाकुर एवं अमरनाथ पाटिल को बसवकल्याण के लिए प्रभारी नियुक्त किया गया है।

उल्लेखनीय है कि कोविड-19 के कारण विधायक बी नारायण राव के निधन के बाद कांग्रेस के कब्जे वाली सीट खाली हो गई थी।

वहीं मास्की में जहां पूर्व विधायक प्रतापगौड़ा पाटिल को दलबदल विरोधी कानून के तहत अयोग्य घोषित कर दिया गया था और 2019 में कांग्रेस और जद (एस) के बागी विधायकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए थे। वहां से भाजपा ने मंत्री श्रीरामुलु, एमएलसी और राज्य महासचिव एन रविकुमार को नियुक्त किया है।

इसके अलावा कोविड-19 के कारण केंद्रीय मंत्री सुरेश अंगड़ी के निधन के बाद खाली हुई बेलगाम संसदीय सीट के लिए भाजपा की राज्य इकाई ने मंत्री जगदीश शेट्टार, उमेश कट्टी, रमेश जारखोली, शशिकला जोले, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, महेश तेनगिनाक को प्रभारी नियुक्त किया है।

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

नेहा हिरेमठ, अंजलि अंबिगर ... बार-बार क्यों हो रहीं ऐसी घटनाएं? कर्नाटक सरकार करेगी जांच नेहा हिरेमठ, अंजलि अंबिगर ... बार-बार क्यों हो रहीं ऐसी घटनाएं? कर्नाटक सरकार करेगी जांच
Photo: DrGParameshwara FB page
'मारपीट' मामले में बयान दर्ज कराने के लिए तीस हजारी अदालत पहुंचीं स्वाति मालीवाल
पाकिस्तानी हसीनाओं के निशाने पर भारत के जवान! अब एनआईए ने की यह कार्रवाई
सपा-कांग्रेस वाले सरकार में आ गए तो रामलला को फिर से टेंट में भेजकर मंदिर पर बुलडोजर चलवा देंगे: मोदी
निप्पॉन पेंट ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरु स्टार्स के साथ वेदरबॉन्ड 8 को लॉन्च किया
1.08 करोड़ रु. नकद, लाखों के आभूषण ... भ्रष्टाचार मामले में फरार पुलिसकर्मी के घर मिला इतना सामान!
वैभव लौटाएं