जगन ने जो भी वादा किया, उसे कभी नहीं निभाया, यह 'वादा-खिलाफी सरकार' है: शाह

केंद्रीय गृह मंत्री ने आंध्र प्रदेश के धर्मावरम में भाजपा की चुनावी जनसभा को संबोधित किया

जगन ने जो भी वादा किया, उसे कभी नहीं निभाया, यह 'वादा-खिलाफी सरकार' है: शाह

शाह ने आरोप लगाया कि कि जगन सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार में डूबी हुई है

धर्मावरम/दक्षिण भारत। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आंध्र प्रदेश के धर्मावरम में रविवार को भाजपा की चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जोरदार हमला बोला।

Dakshin Bharat at Google News
शाह ने कहा कि हमारे गठबंधन का लक्ष्य आंध्र प्रदेश में गुंडागर्दी, बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और भूमि माफियाओं के खतरे को खत्म करना है। हमारा लक्ष्य अमरावती को फिर से आंध्र प्रदेश की राजधानी बनाना है।

शाह ने कहा कि हमारा लक्ष्य तेलुगु भाषा की रक्षा और संरक्षण करना है। जगन सरकार तेलुगु भाषा को ख़त्म कर उसकी जगह प्राथमिक शिक्षा में अंग्रेज़ी लाना चाहती है, लेकिन सत्ता में आने के बाद भाजपा ऐसा नहीं होने देगी।

शाह ने कहा कि आंध्र प्रदेश की संस्कृति का सम्मान करना और उसे बढ़ावा देना हमारा कर्तव्य भी है और मिशन भी। हम भगवान तिरुपति बालाजी से जुड़ी हर चीज़ की पवित्रता बहाल करेंगे।

शाह ने कहा कि जगन की 'वादा-खिलाफी सरकार' है। उन्होंने जो भी वादा किया, उसे कभी नहीं निभाया। उन्होंने केवल भ्रष्टाचार, लूट और माफिया से आंध्र प्रदेश की स्थिति को खराब किया।

शाह ने कहा कि जगन सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। उनके कुशासन में बुनियादी ढांचा परियोजनाएं ठप हैं, लेकिन भू-माफियाओं के उद्योग फल-फूल रहे हैं।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download