
बुजुर्ग को अकेला पाकर बंदरों ने मारे पत्थर, हुई मौत!
बुजुर्ग को अकेला पाकर बंदरों ने मारे पत्थर, हुई मौत!
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बागपत में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, यहां बागपत में एक बुजुर्ग पर बंदरों ने इतने पत्थर बरसाए कि उसकी मौत हो गई। घटना टिकरी गांव की है। करीब 72 साल के धर्मपाल सिंह सूखी लकड़ियां लेने गए थे। उसी दौरान बंदरों ने उन्हें पत्थर मारे। इससे धर्मपाल घायल हो गए। उनके सिर और सीने में गंभीर चोटें आईं। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
धर्मपाल के परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बंदरों पर आरोप लगाया गया है। वहीं पुलिस ने मामला दुर्घटना के तौर पर दर्ज किया है। बुजुर्ग का परिवार चाहता है कि बंदरों के खिलाफ ही मामला दर्ज हो। इसके लिए वह पुलिस के उच्चाधिकारियों से संपर्क करना चाहता है।
बुजुर्ग के भाई कृष्णपाल ने बताया है कि धर्मपाल गुरुवार को लकड़ियां लेने गए थे। उस समय उन पर 20 से ज्यादा बंदरों ने पत्थर फेंके। ये बंदर बहुत शरारती हैं। उन्होंने जिस ऊंचाई से पत्थर फेंके, वे किसी की भी जान ले सकते हैं। उन्होंने बंदरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस को लिखित शिकायत दी गई लेकिन वह एफआईआर दर्ज करने के लिए तैयार नहीं थी।
वहीं ग्रामीणों ने बताया कि इन शरारती बंदरों की वजह से वे बहुत परेशान हैं। अब तक इस समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है। बंदरों की वजह से पहले भी लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। बंदर कई बार उत्पात मचाकर लोगों के लिए मुश्किल खड़ी कर चुके हैं।
ये भी पढ़िए:
– अमृतसर हादसा: पटाखों की गूंज में तूफान की तरह गुजरी ट्रेन, वायरल हो रहा यह वीडियो
– अंतरिक्ष में बड़ी छलांग लगाने की तैयारी में चीन, खुद का चांद बनाकर पैदा करेगा रोशनी
– लुधियाना में चाट विक्रेता के पास मिली करोड़ों की अघोषित आय, ठाठ देखकर रह जाएंगे हैरान
About The Author
Related Posts
Post Comment
Latest News

Comment List