जीजा साले ने 10 साल तक पंजाब को लूटा : सिद्धू
जीजा साले ने 10 साल तक पंजाब को लूटा : सिद्धू
पठानकोट। पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने आज अकालियों पर हमला बोलते हुए उन पर १० वर्षों के शासन में राज्य को जी भर कर लूटने का आरोप लगाया। गुरदासपुर लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी सुनील जाख़़ड के समर्थन में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए सिद्धू ने शिरोमणि अकाली दल (शिअद)-भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गठबंधन और आम आदमी पार्टी (आप) पर करारा हमले किए। उन्होंने शिअद प्रमुख सुखबीर सिंह बादल और पिछली सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे बिक्रम सिंह मजीठिया पर परोक्ष रूप से हमला बोलते हुए कहा कि ’’जीजा-साले की जो़़डी ने १० वर्षों के शासन में पंजाब को जी भर कर लूटा। सिद्धू को सुनने के लिए ब़़डी संख्या में लोगों का हुजूम उम़़डा था। उन्होंने कहा, यदि जुल्म करना पाप है तो जुल्म सहना भी पाप है। पिछली सरकार ने लोकतंत्र को डं़डा तंत्र और गुं़डा तंत्र में बदल कर हजारों लोगों से हर प्रकार से अपनी जेबें भरी। विकास के नाम पर लोगों को गुमराह किया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की, आपने अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार को अगर दस साल का समय दिया है तो हमें सिर्फ दस महीने दीजिए नहीं तो २०१९ में अपना फैसला बदल देना। मैं पठानकोट की जनता से वादा करता हूँ की दस महीने में न केवल शहर की साफ सफाई चाक चौबंद कर देंगे बल्कि लोगों को सा़फ और मीठा नहरी पेएल भी उपलब्ध कराएंगे।


