पूर्वोत्तर में बाढ़ की स्थिति पर केन्द्र की नजर : रिजीजू
पूर्वोत्तर में बाढ़ की स्थिति पर केन्द्र की नजर : रिजीजू
नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री किरेन रिजीजू ने कहा है कि पूर्वोत्तर राज्यों में बा़ढ की स्थिति पर केन्द्र सरकार नजर रखे हुए है। सरकार ने बा़ढ प्रभावित राज्यों को हर संभव जरूरी मदद भी मुहैया कराने की तैयारी कर ली है।केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री किरेन रिजीजू ने बुधवार को कहा कि मंत्रालय का नियंत्रण केन्द्र अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम सहित अन्य राज्यों में बा़ढ की स्थिति की लगातार निगरानी कर रहा है। पूर्वोत्तर राज्यों में बा़ढ और भूस्खलन के चलते मिजोरम में आठ लोगों की मौत हो गई और छह अन्य लापता हैं। इस बीच मिजोरम के लुंगलेइ जिले में बाढ के कारण असम को जो़डने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग ५४ पर स़डक कट गई है इससे इलाके का संपर्क अन्य राज्यों से टूट गया है। साथ ही असम की राजधानी गुवाहाटी में भी भारी बारिश के कारण शहर में जलभराव का संकट गहरा गया है। रिजीजू ने कहा कि केन्द्र सरकार राहत एवं बचाव कार्य के अलावा प्रभावित राज्यों को हर तरह से मदद पहुंचाने के लिए तैयार है।


