शानदार शॉपिंग अनुभव देने के लिए आ रही हाई लाइफ

यह 7 अगस्त से द ललित अशोक में शुरू होगी

शानदार शॉपिंग अनुभव देने के लिए आ रही हाई लाइफ

वॉर्डरोब को नया रूप देने के लिए ज़रूरी हर चीज़ यहां मिलेगी

बेंगलूरु/दक्षिण भारत। फैशन और स्टाइल के लिए मशहूर हाई लाइफ प्रदर्शनी का आगाज बेंगलूरु में होने जा रहा है। आयोजकों ने बताया कि यह 7 अगस्त से द ललित अशोक में शुरू होगी और 9 अगस्त तक जारी रहेगी।

Dakshin Bharat at Google News
उन्होंने बताया कि बेंगलूरुवासियों के लिए अब एक ऐसे शानदार शॉपिंग अनुभव का आनंद लेने का समय आ गया है, जो सबसे अनूठा है। इस प्रदर्शनी में भारत के मशहूर डिज़ाइनरों के डिज़ाइनर फ़ैशन, त्योहारों के लिए खास कपड़ों, शानदार ज्वेलरी और प्रीमियम एक्सेसरीज़ के बेहतरीन कलेक्शन से रूबरू होने का सुनहरा मौका मिलेगा।

उन्होंने कहा कि इस सीजन के सबसे पसंदीदा स्टाइल के साथ अपने वॉर्डरोब को नया रूप देने के लिए ज़रूरी हर चीज़ यहां मिलेगी।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download