श्रीमाधोपुर के घनिष्ठ शर्मा ने बनाया भगवान जगन्नाथ का मनमोहक चित्र

गोपीनाथ मंदिर को भेंट किया

श्रीमाधोपुर के घनिष्ठ शर्मा ने बनाया भगवान जगन्नाथ का मनमोहक चित्र

चित्र के दर्शन करने के लिए दूर-दूर से आ रहे लोग

श्रीमाधोपुर/दक्षिण भारत। राजस्थान के श्रीमाधोपुर निवासी घनिष्ठ शर्मा ने भगवान जगन्नाथ का मनमोहक चित्र बनाया है, जिसकी काफी चर्चा हो रही है। बचपन से ही चित्रकारी का शौक रखने वाले घनिष्ठ ने खुद को इस कला के लिए समर्पित कर दिया है। 

Dakshin Bharat at Google News
जब उन्होंने कागज पर पेंसिल और रंगों से भगवान जगन्नाथ का स्वरूप उकेरा तो भक्त उसे देखकर मंत्रमुग्ध हो गए। रथयात्रा के पावन अवसर पर बनाए गए इस चित्र के दर्शन करने के लिए दूर-दूर से लोग आ रहे हैं।  

घनिष्ठ शर्मा ने बताया कि यह चित्र बनाने के लिए उन्होंने एक हफ्ते तक कड़ी मेहनत की। उन्होंने भगवान जगन्नाथ के राजसी स्वरूप को उकेरने में कई बारीकियों का खास ध्यान रखा। श्याम रंग की आभा, विशाल नेत्र, पीत मुकुट, मोरपंख एवं पुष्प माला से अलंकृत चित्र दिव्य अनुभूति कराता है। यह लटकनों के कारण आकर्षक लगता है।

घनिष्ठ शर्मा की भगवान में गहरी आस्था है। वे चित्र बनाने के लिए भगवान को ही प्रेरणा स्रोत बताते हैं। उन्होंने यह चित्र गोपीनाथ मंदिर को भेंट किया है। भक्त इस चित्र स्वरूप में विराजमान भगवान जगन्नाथ की मनोहारी छवि को निहार रहे हैं। उन्होंने घनिष्ठ शर्मा की चित्रकला, भक्ति और भगवान के लिए समर्पण की सराहना की है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

श्रीमाधोपुर के घनिष्ठ शर्मा ने बनाया भगवान जगन्नाथ का मनमोहक चित्र श्रीमाधोपुर के घनिष्ठ शर्मा ने बनाया भगवान जगन्नाथ का मनमोहक चित्र
चित्र के दर्शन करने के लिए दूर-दूर से आ रहे लोग
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग पर कोई समझौता नहीं हो सकता: सीजेपी
पेपर लीक मामले: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कड़ी सज़ा वाले मसौदा विधेयक को मंज़ूरी दी
सीजेपी और सरकार के बीच बातचीत जारी, नड्डा और जितेंद्र सिंह शामिल हुए
हुब्बली: रेलवे हाई स्कूल में 'सामुदायिक वेदी' कार्यक्रम हुआ
जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफ़ा नहीं देते, तब तक कोई बातचीत नहीं होगी: राहुल गांधी
पेपर लीक के खिलाफ सख्त प्रावधान के लिए विधेयक पेश करेंगे: प्रधानमंत्री