सोमवार से शुरू हो रहा अक्टूबर, किस राशि के लिए शुभ रहेगा यह सप्ताह?

सोमवार से शुरू हो रहा अक्टूबर, किस राशि के लिए शुभ रहेगा यह सप्ताह?

rashifal

साप्ताहिक राशिफल
सोमवार 1 अक्टूबर, 2018 से रविवार 7 अक्टूबर, 2018 तक

मेष
सप्ताह की शुरुआत बहुत अच्छी होगी। परिवार में आनंद रहेगा। घर में मेहमान आएंगे। महिलाओं की घर में इज्जत बढ़ेगी। आंखों के रोग से सावधान रहें। सप्ताह की शुरुआत व्यापार के नजरिए से लाभप्रद रहेगी। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यवसाय तथा उद्योग धंधे में अत्यधिक मुनाफा होगा। मध्य सप्ताह में मकान-वाहन बेचने से आर्थिक लाभ होगा। घर में शुभ प्रसंग हो सकता है। जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध बनेंगे। विद्यार्थोयों को पढ़ाई में प्रगति होगी। उच्च शिक्षा के लिए विदेशगमन के योग बनेंगे। सांस, त्वचा और पेट के रोग हो सकते हैं।

वृष
इस सप्ताह की शुरुआत में आपको लाभ के अनेक योग बनेंगे। चतुराई व विनम्रता द्वारा दूसरों से अपना काम निकलवा लेंगे। संतान से शुभ समाचार मिलेगा। करियर में आगे बढ़ने के लिए ज्यादा मेहनत करें अन्यथा पिछड़ जाएंगे। मध्य सप्ताह में आर्थिक मामलों को लेकर असुरक्षित महसूस करेंगे किन्तु दलाली के काम में आर्थिक लाभ के योग हैं। शेयर बाजार से लाभ के योग हैं। सप्ताहान्त में स्वास्थ्य खराब हो सकता है, ध्यान रखें।

मिथुन
कोई बड़ा कार्य करने या निर्णय लेने से पहले गंभीरतापूर्वक विचार करें। आंखों के रोग होने की संभावना है। संपत्ति से जु़डे झगड़ों के चलते कचहरी जाना पड़ सकता है। मध्य सप्ताह में आय ब़ढाने हेतु मेहनत की दरकार होगी। इस समय परिवार की और से कोई शुभ समाचार मिलेगा। शेयर बाजार से भी आर्थिक लाभ मिलेगा। घर-परिवार में आप खुशी व आनंद का अनुभव करेंगे। यात्रा-प्रवास के योग हैं। अविवाहितों की शादी के लिए उत्तम समय है। सप्ताहान्त में धन प्राप्ति के योग बने हुए हैं।

कर्क
इस सप्ताह आपके लिए आनंदायक समय रहेगा। शेयर बाजार से लाभ मिलेगा। पार्टनर के साथ रिलेशन में थोड़ी दूरी आ सकती है। अविवाहितों के विवाह में देरी हो सकती है। मध्य सप्ताह में आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों को स्थगित रखें। यह समय खराब है। बिना सोचे न बोलें। कठोर वचन लोगों को आपका शत्रु बना सकते हैं किन्तु सप्ताहान्त का समय आपके लिए अनुकूल है। आय के मामले में सफलता हासिल होगी। नए रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। स्वास्थ्य का पलड़ा उतार चढ़ाव वाला बना रहेगा।

सिंह
सप्ताह की शुरुआत में यश, प्रतिष्ठा और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। हिम्मत और धैर्य से सारे कार्य पूरे करेंगे। किसी माननीय और प्रतिष्ठित व्यक्ति से आपकी जान-पहचान होगी। आर्थिक दृष्टि से उत्तम समय है। व्यापार में लाभ होगा। लोग आपके दिमाग की दाद देंगे। कुछ नई योजनाएं बनाएंगे। किसी जगह पर आपका होने वाला कार्य अटकेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सप्ताहान्त में समय धीरे-धीरे परिवर्तित हो जाएगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से थोड़ी मुक्ति महसूस करेंगे। प्रणय संबंधों में उतार-चढ़ाव रहेगा।

कन्या
इस सप्ताह जीवनसाथी के साथ तालमेल रहेगा। व्यवसायिक क्षेत्र में प्रगति और लाभ होगा। आप अपने आराम की चीजों को खरीद सकते हैं। व्यवसायिक दृष्टि से आपकी बुद्धि और कौशल आपको सफलता दिलाएंगे। कामकाज में भागीदार के साथ भी उत्तम तालमेल बना सकेंगे। नए करार अथवा भागीदारी के दस्तावेज करने के लिए भी अनुकूल समय है। विद्यार्थी जातकों के लिए अनुकूल चरण कहा जा सकता है। सप्ताह के अंतिम चरण में यदि आप योजना बनाकर इस अवसर का तेजी से लाभ उठाएंगे तो यह अवसर लंबी अवधि में खूब उन्नति का कारण बनेगा।

तुला
सप्ताह की शुरुआत में धन वसूली या लोन के कार्यों में अवरोध आ सकता है किन्तु मन में पूरे जोश व उत्साह की अनुभूति करेंगे। सुख-सुविधाओं के पीछे धन खर्च होगा। परिवार का साथ मिलेगा। कामकाज में व्यस्तताएं रहने से स्वास्थ्य का ध्यान रखें। होशियारी और विवेक से हर काम को अंजाम तक पहुंचाएंगे। संपत्ति और वसीयत के महत्वपूर्ण काम होंगे। सप्ताहान्त में सरकारी मामलों में सफलता मिलेगी। इस समय आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आपकी वाणी का प्रभाव अच्छा रहेगा। सामाजिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। कुल मिलाकर सप्ताह लाभदायी है।

वृश्चिक
अभी आपके मन में प्रफेशनल मोर्चे पर नई योजनाएं बन रही हैं्। इसके लिए सप्ताह की शुरुआत में नये-नये लोगों के साथ संपर्क करेंगे। आपके विचार सकारात्मक रहेंगे। कहीं घूमने के लिए जाने का कार्यक्रम भी बन सकता है। आपकी रुचि भौतिक वस्तुओं की तरफ रहेगी किन्तु सप्ताह का मध्य भाग में कोई अशुभ समाचार मिल सकता है या आपके साथ कोई विश्वासघात हो सकता है। वातावरण में परिवर्तन के कारण होने वाली बीमारियों से सावधान रहें। सप्ताहांत में कोर्ट-कचहरी के कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। आपके व्यक्तिगत विकास में बदलाव आएगा।

धनु
आर्थिक मोर्चे पर सप्ताह का आरंभ कुल मिलाकर उत्तम है। विशेषकर नौकरीपेशा लोग और फुटकर कामकाज से जु़डे जातकों को लाभ का योग है। नौकरी में पदोन्नति प्राप्त होगी। आपकी आर्थिक योजना सफल होगी और नये संपर्क आपके लिए लाभकारी रहेंगे। कोर्ट-कचहरी के कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। शत्रुवर्ग आपके विरुद्ध षड्यंत्र रचेंगे भी और निष्फल हो जाएंगे। आपके जीवनसाथी के साथ संबंधों में आत्मीयता बढ़ेगी। पारिवारिक वातावरण उत्तम रहेगा। शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं किन्तु सप्ताहांत में कोई दुर्घटना होने की आशंका है, ख्याल रखें।

मकर
सप्ताह की शुरुआत में शेयर बाजार से लाभ होने की संभावना है। समय लाभकारी होने से नौकर-चाकर, वाहन, भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। सप्ताह के मध्य दिनों में जीवनसाथी के साथ मतभेद होने की संभावना है। अविवाहितों के विवाह में विघ्न या विलंब होगा। आप बिना विचारे न बोलें। आर्थिक लेनदेन में सावधानी अत्यधिक आवश्यक है। आपके द्वारा बोले हुए शब्दों से आप शत्रुता ब़ढाएंगे। इस समय विशेषकर एसिडिटी, जो़डों में दर्द, स्नायुओं से संबंधित समस्या, वयस्कों को घुटने का दर्द अधिक परेशान करेगा।

कुंभ
सप्ताह की शुरुआत में आप काम धंधे की अपेक्षा परिजनों की तरफ विशेष ध्यान देंगे। उनकी खुशी के लिए कुछ नया वाहन खरीदने की संभावना भी है। सप्ताह के मध्य का समय प्रेम संबंधों के लिए उत्तम है। भाग्य वृद्धि का अवसर प्राप्त होगा। शेयर बाजार में निवेश द्वारा अचानक धनलाभ हो सकता है। आत्मविश्वास और दृढ़ता के साथ काम करेंगे। नौकरीपेशा जातकों के कार्य इच्छा के अनुसार पूर्ण होंगे और मेहनत की तुलना में मिली सफलता से आप संतुष्ट रहेंगे। सप्ताह के अंतिम चरण में आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है ध्यान रखें।

मीन
इस सप्ताह आप कोई पुरानी योजना पर फिर से काम शुरू करेंगे। आपका व्यवहार भी दूसरों के साथ उत्तम रहेगा। जीवन में खुशी का अवसर प्राप्त होगा। किसी उत्तम कार्य से लाभ प्राप्त होगा। नौकरी में वरिष्ठ अधिकारी के साथ तालमेल उत्तम रहेगा। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। मध्य सप्ताह में जीवनसाथी के साथ सबंधों में तनाव हो सकता है। इस समय किसी पर भी विश्वास न करें। दूसरों की लडाई झगड़े में के बीच में पड़ने के कारण आपको नुकसान हो सकता है। खर्च पर नियंत्रण रखें। संपत्ति के विषय में सफलता प्राप्त होगी। आर्थिक और सामाजिक स्थिति में सुधार होगा।

— ज्योतिर्विद पं. श्रीधर खांडल —

संपर्क : +91 88847 69193
+ 91 88849 19349
www.nakshatraveda.com

ये भी पढ़िए:
– कीजिए मां लक्ष्मी की उस प्रतिमा के दर्शन जिसके चरणों की पूजा करने आते हैं सूर्यदेव
– हर रोज बढ़ रही है नंदी की यह मूर्ति, श्रद्धालु मानते हैं शिवजी का चमत्कार
– महिला हो या पुरुष, जो स्नान करते समय नहीं मानता ये 3 बातें, वह होता है पाप का भागी
– विवाह से पहले जरूर देखें कुंडली में ऐसा योग, वरना पड़ सकता है पछताना

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

ओडिशा में बोले शाह- नवीन बाबू का मानना है कि यहां आयुष्मान योजना लागू हुई तो मोदी लोकप्रिय हो जाएंगे ओडिशा में बोले शाह- नवीन बाबू का मानना है कि यहां आयुष्मान योजना लागू हुई तो मोदी लोकप्रिय हो जाएंगे
शाह ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा खनिज संपदा ओडिशा में है और सबसे ज्यादा गरीबी भी यहीं है...
बेंगलूरु: महिलाओं के स्वास्थ्य और कैंसर संबंधी जागरूकता के लिए जानकारी दी
पिछले 10 वर्षों में हम अभूतपूर्व परिवर्तन लेकर आए, कांग्रेस-टीआरएस भ्रष्टाचार में व्यस्त रहीं: शाह
हथियारों के दलाल नहीं चाहते कि सेना आत्मनिर्भर बने, वे मोदी के खिलाफ एकजुट हो गए: प्रधानमंत्री
फर्जी सीबीआई अधिकारी बताकर एमएनसी की सेवानिवृत्त निदेशक से ठग लिए 25 करोड़ रुपए!
भाजपा के लिए देश से बड़ा कुछ नहीं, कांग्रेस के लिए अपना परिवार ही सबकुछ है: मोदी
पाकिस्तानी कारोबारी बोले- मुल्क में व्यापार करना हुआ 'लगभग असंभव', भारत से वार्ता करें शहबाज़