हुब्बली: रेलवे हाई स्कूल में 'सामुदायिक वेदी' कार्यक्रम हुआ

दैनिक जीवन में भाषा ज्ञान की भूमिका और उपयोगिता को समझाया

हुब्बली: रेलवे हाई स्कूल में 'सामुदायिक वेदी' कार्यक्रम हुआ

जीवन में सफलता के लिए बहुभाषी ज्ञान के महत्त्व पर बल दिया

हुब्बली/दक्षिण भारत। दक्षिण पश्चिम रेलवे के हुब्बली मंडल ने गुरुवार को गदग रोड स्थित रेलवे इंग्लिश मीडियम हाई स्कूल में 'सामुदायिक वेदी' (कम्युनिटी फोरम) कार्यक्रम का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता अपर मंडल रेल प्रबंधक एवं अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी प्रेमचंद्र ने की। उन्होंने अपने संबोधन में सामाजिक और व्यावसायिक जीवन में सफलता के लिए बहुभाषी ज्ञान के महत्त्व पर बल दिया। उन्होंने दैनिक जीवन में भाषा ज्ञान की भूमिका और उपयोगिता को समझाया। 

Dakshin Bharat at Google News
उन्होंने राजभाषा हिंदी के ज्ञान के कई लाभों का उल्लेख करते हुए बताया कि यह न केवल एक ऐसी भाषा है, जो देश के अन्य क्षेत्रों के मित्रों, सहयोगियों और सहकर्मियों के साथ आसानी से संवाद करने और जुड़ने में मदद करती है, बल्कि खेल, संस्कृति, पर्यटन और ज्ञान के आदान-प्रदान जैसे विभिन्न रूपों में देश को जानने और समझने में भी सक्षम बनाती है।

विशिष्ट अतिथि एवं प्रसिद्ध कन्नड़ साहित्यकार तथा मंडल कार्मिक अधिकारी (डीपीओ) सीएम मुनिस्वामी ने विद्यार्थियों के साथ साहित्यिक अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि एक लेखक उत्कृष्ट साहित्य का सृजन तभी कर सकता है, जब उसे कई भाषाओं का ज्ञान हो।

HUBBALLI DIV2

अपने समय के अंडर-19 श्रेणी के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर अनंत भागवत तथा राष्ट्रीय स्तर के एथलीट बसवराज एमके, जो वर्तमान में दपरे खेल संघ के प्रमुख सदस्य हैं, ने विद्यार्थियों के साथ बातचीत की और खेल जगत के अपने समृद्ध अनुभव साझा किए। उन्होंने विद्यार्थियों को सर्वांगीण विकास के लिए खेलकूद और पाठ्येतर गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

हाई स्कूल के प्राचार्य ई नागप्पा ने अतिथियों और खिलाड़ियों का स्वागत किया तथा भाषा, खेल और कर्नाटक की समृद्ध संस्कृति के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन महबूब नाइकर ने किया। अंजुम होराकेरी ने समापन टिप्पणी की। कार्यक्रम के आयोजन में हुब्बली मंडल के राजभाषा विभाग के वरिष्ठ अनुवादक राजे नदाफ, वरिष्ठ अनुवादक जीआर नारायणद्री, कनिष्ठ अनुवादक मोहम्मद सलीम और शारीरिक शिक्षा शिक्षक महरुद्रप्पा बल्लारी ने प्रमुख भूमिका निभाई।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

श्रीमाधोपुर के घनिष्ठ शर्मा ने बनाया भगवान जगन्नाथ का मनमोहक चित्र श्रीमाधोपुर के घनिष्ठ शर्मा ने बनाया भगवान जगन्नाथ का मनमोहक चित्र
चित्र के दर्शन करने के लिए दूर-दूर से आ रहे लोग
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग पर कोई समझौता नहीं हो सकता: सीजेपी
पेपर लीक मामले: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कड़ी सज़ा वाले मसौदा विधेयक को मंज़ूरी दी
सीजेपी और सरकार के बीच बातचीत जारी, नड्डा और जितेंद्र सिंह शामिल हुए
हुब्बली: रेलवे हाई स्कूल में 'सामुदायिक वेदी' कार्यक्रम हुआ
जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफ़ा नहीं देते, तब तक कोई बातचीत नहीं होगी: राहुल गांधी
पेपर लीक के खिलाफ सख्त प्रावधान के लिए विधेयक पेश करेंगे: प्रधानमंत्री