पेपरलीक की घटनाएं रोकने के लिए कड़े कदम उठाए गए: प्रधानमंत्री

'मंगल मिलन' कार्यक्रम में बोले मोदी

पेपरलीक की घटनाएं रोकने के लिए कड़े कदम उठाए गए: प्रधानमंत्री

Photo: @BJP4India X account

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और राजग के अन्य सभी वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में मंगलवार को नई दिल्ली में राजग संसदीय दल की बैठक और 'मंगल मिलन' कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Dakshin Bharat at Google News
इसके बाद केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि प्रधानमंत्री ने नीट पेपरलीक के बारे में सख्त टिप्पणी की है। उन्होंने (प्रधानमंत्री) कहा कि पेपरलीक की खबरें सामने आने के बाद सरकार ने तुरंत कार्रवाई की और 13 लोगों को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया गया।

साथ ही, यह सुनिश्चित करने के लिए कि छात्रों का भविष्य प्रभावित न हो, नीट के दोबारा आयोजन को प्राथमिकता दी गई, इसे सफलतापूर्वक आयोजित किया गया और बिना किसी देरी के नतीजे घोषित कर दिए गए। 

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि भविष्य में पेपरलीक की ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए गए हैं। पेपरलीक रैकेट में शामिल पाए गए लोगों को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया गया है।
 
उन्होंने देश के शीर्ष वकीलों की मदद से उन्हें कड़ी से कड़ी सज़ा दिलाने की अपील की, ताकि ऐसे गंभीर अपराध में शामिल लोगों के ख़िलाफ़ मिसाल कायम करने वाली कार्रवाई हो और ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। 
 
किरेन रिजिजू ने कहा कि 'मंगल मिलन' में प्रधानमंत्री ने सभी का मार्गदर्शन किया। उन्होंने हाल के महीनों में देश की कामयाबियों का जिक्र किया और अलग-अलग देशों के साथ हुए एफटीए के बारे में बात की। 

इन समझौतों को लेकर प्रधानमंत्री ने भरोसा दिलाया है कि किसानों के हितों को प्राथमिकता दी जाएगी, उन्हें कोई नुकसान नहीं होगा। किसी भी देश के साथ होने वाले एफटीए में किसानों का कल्याण सबसे अहम होता है, ताकि ये समझौते किसानों और देश, दोनों के ही सर्वोत्तम हितों को पूरा कर सकें।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download