1,500 ब्रांड्स के साथ लॉन्च हुआ ‘अजियो ब्यूटी’
मिलेगी डिलीवरी सुविधा
‘अजियो रश’ के जरिए तेज डिलीवरी होगी
मुंबई/दक्षिण भारत। अजियो पर पहले से उपलब्ध ब्यूटी प्रोडक्ट्स का दायरा बड़ा करते हुए रिलायंस रिटेल ने ‘अजियो ब्यूटी’ को लॉन्च किया है। इस पर ग्राहकों को 1,500 से ज्यादा भारतीय और अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स के स्किनकेयर, मेकअप, हेयरकेयर, फ्रेगरेंस और पर्सनल केयर उत्पाद एक ही जगह मिलेंगे।
इसके अलावा बाथ एंड बॉडी और ब्यूटी एक्सेसरीज की विस्तृत रेंज उपलब्ध होगी। इसमें रोजमर्रा के किफायती उत्पादों से लेकर प्रीमियम और लग्जरी ब्रांड्स तक शामिल होंगे। कंपनी के मुताबिक, इन उत्पादों की डिलीवरी देशभर के 19,000 से ज्यादा पिन कोड पर की जाएगी। चुनिंदा शहरों में ‘अजियो रश’ के जरिए तेज डिलीवरी की सुविधा मिलेगी।रिलायंस रिटेल ने अपने ओम्नीचैनल ब्यूटी प्लेटफॉर्म ‘टीरा’ की विशेषज्ञता को अजियो की डिजिटल पहुंच के साथ जोड़ा है। यहां ब्यूटी ट्रेंड्स, जरूरतों के अनुरूप रूटीन, इंग्रीडिएंट आधारित जानकारी और व्यक्तिगत पसंद के अनुसार सुझाव दिए जाएंगे।
अजियो के प्रवक्ता ने कहा कि फैशन और ब्यूटी तेजी से एक-दूसरे के करीब आ रहे हैं। ग्राहक व्यक्तिगत शैली को कपड़ों के साथ मेकअप, स्किनकेयर और दूसरे ब्यूटी उत्पादों के जरिए भी व्यक्त करना चाहते हैं। अजियो ब्यूटी इसी बदलती जरूरत को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।


