पेपर लीक मामलों में फास्ट ट्रैक अदालतों का गठन किया जाएगा: प्रधानमंत्री

'युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा'

पेपर लीक मामलों में फास्ट ट्रैक अदालतों का गठन किया जाएगा: प्रधानमंत्री

Photo: @BJP4India X account

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेपर लीक से जुड़े मामलों में छात्रहित को ध्यान में रखते हुए गुरुवार को बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में जल्द इन्साफ के लिए फास्ट ट्रैक अदालतों का गठन किया जाएगा।

Dakshin Bharat at Google News
प्रधानमंत्री ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, 'देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।'

उन्होंने लिखा, 'पेपर लीक के सभी मामलों में दोषियों को जल्द से जल्द कठोर दंड देने के लिए, केस के त्वरित निस्तारण के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स का गठन किया जाएगा।'

प्रधानमंत्री ने लिखा, 'इस संबंध में निर्देश दे दिए गए हैं कि संबंधित विभाग आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।'

उन्होंने लिखा, 'विद्यार्थियों के हितों को सुरक्षित करने के लिए, सरकार द्वारा लिए जा रहे निर्णयों की शृंखला में यह एक महत्त्वपूर्ण कदम है।'

प्रधानमंत्री ने लिखा, 'युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।'

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download