सुवेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

राज्यपाल ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई

सुवेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

Photo: SuvenduWB FB Page

कोलकाता/दक्षिण भारत। वरिष्ठ भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने शनिवार को कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, खुदीराम टुडू और निशीथ प्रमाणिक ने बतौर मंत्री शपथ ली।  राज्यपाल आरएन रवि ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। राष्ट्रगान के साथ समारोह शुरू हुआ। 

Dakshin Bharat at Google News
इससे पहले, सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि 'सोनार बांग्ला' के दिन आधिकारिक तौर पर शुरू हो गए हैं। शनिवार के दिन डबल इंजन वाली सरकार के तहत शांति और समृद्धि के एक नए युग की शुरुआत हुई है।

ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कोलकाता पहुंचने से पहले, अधिकारी ने एक्स पर एक संदेश पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने राज्य में उनका स्वागत किया और इस अवसर को 'संस्थापकों के सपनों की पूर्ति' बताया।

उन्होंने कहा, 'सचमुच, पश्चिम बंगाल के लिए यह एक ऐतिहासिक प्रभात है। 'सिटी ऑफ़ जॉय' में दूरदर्शी नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करना हमारे लिए अत्यंत गर्व और उल्लास का क्षण है। आज, जब हम स्वतंत्रता के बाद पश्चिम बंगाल में पहली बार बनी भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के साक्षी बन रहे हैं, तो हम अपने संस्थापकां के सपनों को साकार कर रहे हैं।'

ब्रिगेड परेड ग्राउंड में उमड़े भाजपा समर्थक

पश्चिम बंगाल में पहली भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह को देखने के लिए, देश-विदेश से, जिनमें उत्तरी बंगाल और झारखंड जैसे पड़ोसी राज्यों के लोग भी शामिल थे, हज़ारों भाजपा समर्थक शनिवार को कोलकाता पहुंच गए। इससे ब्रिगेड परेड ग्राउंड भगवा रंग के सागर में बदल गया।

कई प्रमुख केंद्रीय मंत्री और राजग-शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी सुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।

सुबह से ही, भाजपा के झंडे और भगवा बैनर लिए समर्थकों के समूह शहरभर में अलग-अलग जगहों पर इकट्ठे हुए, और फिर 'जय श्रीराम' के नारों तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अधिकारी की जय-जयकार करते हुए कार्यक्रम स्थल की ओर बढ़े।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download