बेंगलूरु: बैंकॉक से आए दो यात्रियों से 2 करोड़ रु. से ज्यादा कीमत का गांजा मिला

तस्करी का माल एक नकली तले वाले सूटकेस में छिपाया गया था

बेंगलूरु: बैंकॉक से आए दो यात्रियों से 2 करोड़ रु. से ज्यादा कीमत का गांजा मिला

Photo: PixaBay

बेंगलूरु/दक्षिण भारत। केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर कस्टम अधिकारियों ने सोमवार को अलग-अलग घटनाओं में दो यात्रियों को कथित रूप से 2 करोड़ रुपए से ज्यादा कीमत के हाइड्रोपोनिक गांजे की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया।

Dakshin Bharat at Google News
पहले मामले में, 7 फरवरी को, बेंगलूरु कस्टम ने बैंकॉक से आए एक यात्री को रोकते हुए 1.8 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त किया, जिसकी कीमत 63 लाख रुपए बताई गई है।
 
कस्टम अधिकारियों ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि तस्करी का माल एक नकली तले वाले सूटकेस में छिपाया गया था।

एक अन्य मामले में, 6 फरवरी को हांगकांग से आए एक यात्री को रोका गया और उसके चेक-इन सामान से 5.05 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त किया गया, जिसकी कीमत 1.76 करोड़ रुपए बताई गई है।

अधिकारियों ने बताया कि दोनों आरोपियों को नारकोटिक ड्रग्स और साइकोट्रोपिक सब्स्टेंस (एनडीपीएस) अधिनियम की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया। आगे की जांच जारी है।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'