नितिन नबीन ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर कार्यभार संभाला

पार्टी के वरिष्ठ नेता उनके साथ थे

नितिन नबीन ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर कार्यभार संभाला

Photo: NitinNabinBJP FB Page

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने सोमवार को यहां पार्टी मुख्यालय में कार्यभार संभाला।

Dakshin Bharat at Google News
जब नबीन ने पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का पद संभाला, तब भाजपा अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और अन्य लोग मौजूद थे।

घोषणा के एक दिन बाद, नबीन दोपहर को पटना से यहां इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा पहुंचे।

हवाईअड्डे पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और भाजपा के कई नेताओं ने उनका स्वागत किया। जब नबीन ने पदभार संभाला, तब गुप्ता और उनके कई मंत्री भी पार्टी मुख्यालय में मौजूद थे।

बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली राजग सरकार में मंत्री, 45 साल के नवीन को रविवार को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया। संभावना है कि वे नड्डा की जगह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे।

पार्टी नेताओं ने बताया कि भाजपा के दिवंगत दिग्गज नेता एवं पूर्व विधायक नबीन किशोर प्रसाद सिन्हा के बेटे नबीन को वैचारिक रूप से मज़बूत और संगठन के प्रति पूरी तरह समर्पित माना जाता है।

वे आरएसएस पृष्ठभूमि से भी आते हैं। पांच बार के विधायक नबीन पटना में बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं और बिहार सरकार में दो बार मंत्री रह चुके हैं।

नेताओं ने कहा कि बिहार के मंत्री के तौर पर उनका कार्यकाल और छत्तीसगढ़ के पार्टी इंचार्ज के तौर पर उनकी भूमिका बहुत शानदार रही है। 

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

नितिन नबीन ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर कार्यभार संभाला नितिन नबीन ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर कार्यभार संभाला
Photo: NitinNabinBJP FB Page
एमजीनरेगा: प्रियंका वाड्रा ने पूछा- 'महात्मा गांधी का नाम क्यों हटाया जा रहा है?'
नेहरू ने कश्मीर मुद्दे को विवादास्पद बनाया, भारत को उग्रवाद और अलगाववाद मिला: योगी आदित्यनाथ
कांग्रेस 'वोट चोरी' में विश्वास करती है तो तेलंगाना में सत्ता छोड़कर मिसाल कायम करे: बंडी संजय कुमार
भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर बोले नितिन नबीन- 'यह पार्टी का आशीर्वाद है'
पहलगाम आतंकी हमला मामले में एनआईए आज चार्जशीट दाखिल करेगी
मानवता फिर लहूलुहान