राजस्थान उच्च न्यायालय को लगातार दूसरे दिन बम से उड़ाने की धमकी मिली

सुरक्षा उपायों के कारण न्यायालय की कार्यवाही में देरी हुई

राजस्थान उच्च न्यायालय को लगातार दूसरे दिन बम से उड़ाने की धमकी मिली

Photo: PixaBay

जयपुर/दक्षिण भारत। राजस्थान उच्च न्यायालय को शुक्रवार को बम की एक नई धमकी मिली। यह धमकी प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत के शहर में आने से कुछ घंटे पहले मिली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Dakshin Bharat at Google News
उन्होंने कहा, 'कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया, लेकिन सुरक्षा उपायों के कारण न्यायालय की कार्यवाही में देरी हुई।'

उच्च न्यायालय प्रशासन को भेजे गए ईमेल में न्यायालय की इमारत को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को सतर्क किया गया। उन्होंने परिसर की पूरी तलाशी ली।

गुरुवार को भी ऐसी ही एक धमकी मिली थी। प्रधान न्यायाधीश शुक्रवार शाम को यहां राजस्थान अंतरराष्ट्रीय केंद्र में एक सेमिनार का उद्घाटन करने वाले हैं।

दिल्ली के 3 स्कूलों को भी मिली थी बम की धमकी

दिल्ली के कम से कम तीन स्कूलों को गुरुवार सुबह बम की धमकी वाले ईमेल मिले थे, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें तुरंत खाली कराकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। अधिकारियों ने बताया कि बाद में इन धमकियों को अफवाह करार दिया गया।

दिल्ली अग्निशमन सेवाओं से जुड़े एक अधिकारी ने कहा, 'हमें तीन स्कूलों को भेजे गए बम की धमकी वाले ईमेल के बारे में जानकारी मिली थी। एहतियात के तौर पर फायर टेंडर और बचाव दल को तुरंत उन जगहों पर भेजा गया। तलाशी के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।'

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download