एयर स्ट्राइक में शीर्ष ईरानी जनरलों की मौत की पुष्टि हुई, मिसाइलों से जोरदार पलटवार

सरकारी मीडिया ने पुष्टि की

एयर स्ट्राइक में शीर्ष ईरानी जनरलों की मौत की पुष्टि हुई, मिसाइलों से जोरदार पलटवार

Photo: @Khamenei_fa X account

तेहरान/दक्षिण भारत। ईरान की राजधानी तेहरान में शनिवार सुबह अमेरिका और इजराइल की एयर स्ट्राइक में कई बड़े ईरानी सैन्य कमांडर भी मारे गए। सरकारी मीडिया ने इसकी पुष्टि की है। 

Dakshin Bharat at Google News
एक बयान के अनुसार, ईरानी सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल अब्दोलरहीम मौसवी, इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड्स कॉर्प्स (आईआरजीसी) के कमांडर मेजर जनरल मोहम्मद पाकपुर, ईरान की डिफेंस काउंसिल के सचिव अली शमखानी और ईरानी रक्षा मंत्री ब्रिगेडियर जनरल अज़ीज़ नसीरज़ादेह उन लोगों में शामिल थे, जो शनिवार सुबह डिफेंस काउंसिल की बैठक के दौरान अमेरिका और इजराइल की एयर स्ट्राइक में मारे गए।

बता दें कि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला सैयद अली खामेनेई की भी शनिवार को एयर स्ट्राइक में मौत हो गई। सरकारी मीडिया ने कहा कि साल 1989 में इस्लामिक गणतंत्र के संस्थापक मरहूम इमाम खुमैनी की मौत के बाद से अयातुल्ला खामेनेई ने 37 साल तक ईरान और मुस्लिम उम्माह का नेतृत्व किया।
 
ईरान के कैबिनेट मंत्रियों ने इस्लामिक क्रांति के नेता की मौत के बाद 40 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। ईरानी सेना ने अमेरिकी-इज़राइली हमले का जवाब इज़राइल के कई इलाकों और अमेरिकी बेस पर बड़े पैमाने पर मिसाइल और ड्रोन हमले करके दिया है।

मेहरान बॉर्डर आउटपोस्ट पर हमले में 22 लोगों की मौत

ईरानी अधिकारियों ने पुष्टि की है कि एयर स्ट्राइक के बाद इलम प्रांत के मेहरान काउंटी में ईरान के मेहरान बॉर्डर आउटपोस्ट पर हमला हुआ, जिसमें 22 ईरानी बॉर्डर गार्ड की मोत हो गई। वहीं, 21 अन्य घायल हो गए।

ईरानी अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार सुबह ईरान के मेहरान में एक बॉर्डर आउटपोस्ट पर इज़राइली एयर स्ट्राइक में 22 ईरानी बॉर्डर गार्ड मारे गए और 21 घायल हो गए। इसके बाद इज़राइली-अमेरिकी एजेंटों ने एक आतंकवादी हमला किया।
 
सूत्रों के अनुसार, मेहरान काउंटी के इमाम खुमैनी स्क्वायर में मौजूद मेहरान बॉर्डर आउटपोस्ट को इस हमले में निशाना बनाया गया, जिसमें बम धमाके भी शामिल थे। मृतकों में 10 अधिकारी और 11 सैनिक शामिल हैं। धमाके की वजह से आस-पास की इमारतों को काफी नुकसान हुआ है। 

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'