खामेनेई के साथ ये लोग भी मारे गए, ईरान में 40 दिनों का शोक घोषित

तेहरान के केंद्रीय इलाके में उनके कार्यालय को निशाना बनाया गया

खामेनेई के साथ ये लोग भी मारे गए, ईरान में 40 दिनों का शोक घोषित

Photo: @Khamenei_fa X account

तेहरान/दक्षिण भारत। ईरान के सरकारी मीडिया ने भी खामेनेई के मारे जाने की पुष्टि कर दी है। तेहरान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस्लामिक क्रांति के नेता आयातुल्लाह सैयद अली खामेनेई शनिवार को अमेरिका‑इजराइल के हवाई हमलों के दौरान शहीद हो गए। हमलों में तेहरान के केंद्रीय इलाके में उनके कार्यालय को निशाना बनाया गया था।

Dakshin Bharat at Google News
कई ईरानी अधिकारियों के बयानों के अनुसार, खामेनेई अपनी बेटी, दामाद, पोते और एक बहू के साथ शहीद हो गए।

आयातुल्लाह खामेनेई के मुख्य सहायक मोहम्मद मोखबर ने कहा कि राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन, संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाग़ेर घलीबाफ़ और न्यायपालिका प्रमुख गोलामहोसैन मोह्सेनी एजई की टीम अगले नेता के चुने जाने तक देश का नेतृत्व करेगी।

तेहरान टाइम्स ने अनुसार, ईरान की न्यायपालिका ने पुष्टि की है कि इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के कमांडर जनरल मोहम्मद पाकपुर और ईरान की रक्षा परिषद के सचिव रियर एडमिरल अली शामखानी भी शनिवार को हमलों में शहीद हो गए।

ईरानी लोगों की भीड़ पहले ही रविवार की शुरुआती घंटों में खामेनेई की मौत पर शोक मनाने के लिए सड़कों पर उतर आई थी। ईरान ने 40 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।

बता दें कि खामेनेई को जून 1989 में ईरान का सर्वोच्च नेता चुना गया था। इस्लामिक गणराज्य के संस्थापक इमाम रूहुल्लाह खुमैनी के निधन के बाद उन्हें विशेषज्ञों की सभा ने इस पद के लिए चुना था।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download