आबकारी नीति मामला: अदालत के फैसले के बाद क्या बोले केजरीवाल?

केजरीवाल की पत्नी ने भी टिप्पणी की

आबकारी नीति मामला: अदालत के फैसले के बाद क्या बोले केजरीवाल?

Photo: AAPkaArvind FB Page

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि उनके खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला स्वतंत्र भारत के इतिहास की 'सबसे बड़ी राजनीतिक साजिश' था। एक अदालत ने उन्हें आबकारी नीति मामले में आरोपमुक्त कर दिया।

Dakshin Bharat at Google News
जैसे ही फैसला आया, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री पत्रकारों के सामने भावुक होकर रो पड़े। उन्होंने कहा, 'अदालत ने साबित कर दिया है कि केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और आप 'कट्टर ईमानदार' हैं।'

अरविंद केजरीवाल ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, 'आख़िर में अधर्म और अन्याय हारता है और सच ही जीतता है। सत्यमेव जयते।'

वहीं, अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कहा, 'इस संसार में कोई कितना भी शक्तिशाली हो जाए, शिव शक्ति से ऊपर नहीं हो सकता। सच की हमेशा जीत होती है।'

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा पर हमला किया। उन्होंने कहा, 'केंद्र की भाजपा सरकार को ओछी राजनीति के लिए जांच एजेंसियों की निष्पक्षता को दांव पर नहीं लगाना चाहिए। कुछ तो शर्म कीजिए।'

उन्होंने कहा, 'बहुत अच्छे, मेरे सम्मानित मित्र अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया, आपने हर परिस्थिति में दृढ़ता से डटे रहकर सच को खुद बोलने का अवसर दिया।'

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download