कांग्रेस जहां भी जाती है, भ्रष्टाचार उसके पीछे-पीछे आता है: भाजपा

गौरव भाटिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया

कांग्रेस जहां भी जाती है, भ्रष्टाचार उसके पीछे-पीछे आता है: भाजपा

Photo: @BJPLive X account

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से कांग्रेस भ्रष्टाचार का पर्याय है, नकली गांधी परिवार सिर्फ और सिर्फ सरकारी संपत्ति को हड़पने का प्रयास करता है, जैसा कि हमने नेशनल हेराल्ड केस में देखा है, इसलिए कांग्रेस को 'हड़पू परिवार' कहा जाए तो यह गलत नहीं होगा।

Dakshin Bharat at Google News
गौरव भाटिया ने कहा कि नेशनल हेराल्ड केस में हमने ​देखा था कि कांग्रेस ने किस तरह से सरकारी संपत्ति को अपनी व्यक्तिगत संपत्ति बना लिया, इसी तरह रॉबर्ट वाड्रा किसानों की जमीन हड़पकर उस पर निजी व्यवसाय करते हैं। अब अपने पद का दुरुपयोग करते हुए 'कांग्रेस भवन' को ट्रस्ट को दे दिया जाता है।

गौरव भाटिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और 'नकली गांधी परिवार' का सरकारी जमीन से जो स्नेह है, वह इस हद तक बढ़ गया है कि कर्नाटक में करीब दो दर्जन सरकारी जमीनें, जिनका उपयोग कर्नाटक की जनता के लिए सिविक अमेनिटीज के रूप में होना था, अब जनहित में इस्तेमाल नहीं हो रही हैं। इन जमीनों का उपयोग कांग्रेस भवन बनाने के लिए किया जा रहा है।

गौरव भाटिया ने कहा कि मुख्यमंत्री सिद्दरामय्या ने म्युनिसिपल प्रशासन के 12 प्लॉट कांग्रेस भवन ट्रस्ट को दे दिए हैं। इसके साथ ही शहरी विकास मंत्रालय के 12 और प्लॉट भी कांग्रेस भवन ट्रस्ट को सौंप दिए गए हैं। इन जमीनों की कुल कीमत 40–50 करोड़ रुपएबताई जा रही है, लेकिन कांग्रेस को ये प्लॉट सिर्फ 2 करोड़ रुपए में दे दिए गए हैं। 

गौरव भाटिया ने कहा कि कांग्रेस का एक ही एजेंडा है। वह जहां भी जाती है, भ्रष्टाचार उसके पीछे-पीछे आता है। चाहे स्कूल हों, अस्पताल हों, या शेल्टर होम हों, कहानी वही दोहराती है। अगर कांग्रेस में रहना है तो आपको बार-बार ‘नकली गांधी’ परिवार की तारीफ करते रहना होगा।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download