नीतीश कुमार ने 25 लाख महिलाओं के बैंक खातों में 10,000 रु. स्थानांतरित किए

सितंबर 2025 में शुरू हुई थी योजना

नीतीश कुमार ने 25 लाख महिलाओं के बैंक खातों में 10,000 रु. स्थानांतरित किए

Photo: jduonline FB Page

पटना/दक्षिण भारत। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के तहत 25 लाख महिलाओं के बैंक खातों में प्रत्येक को 10,000 रुपए स्थानांतरित किए। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार और आजीविका के अवसर प्रदान कर उनके सशक्तीकरण को बढ़ावा देना है।

Dakshin Bharat at Google News
नीतीश कुमार ने अपने सरकारी निवास में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से कुल 2,500 करोड़ रुपए वितरित किए। यह जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के अधिकारियों ने दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सितंबर 2025 में बिहार की ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ की शुरुआत की थी।

अब तक लगभग 1.81 करोड़ महिलाओं में से प्रत्येक को 10,000 रुपए मिले हैं। जिन महिलाओं ने इस राशि का उपयोग व्यवसाय शुरू करने में किया है, उन्हें जल्द ही अतिरिक्त 2 लाख रुपए मिलेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।

मुख्यमंत्री ने हाल ही में घोषणा की थी कि बिहार सरकार ने इस योजना के तहत चुने हुए लाभार्थियों को 2 लाख रुपए तक की अतिरिक्त आर्थिक मदद देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

 

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'