एयर स्ट्राइक में ईरान के पूर्व राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद भी मारे गए!
कुछ रिपोर्टों में उनके जिंदा होने का दावा किया जा रहा है
Photo: @Ahmadinejad1956 X account
तेहरान/दक्षिण भारत। इजराइल और अमेरिका की संयुक्त सैन्य कार्रवाई में ईरान के पूर्व राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद की की खबरें आ रही हैं। जेरूसलम पोस्ट ने यह जानकारी दी है। उसने कहा कि महमूद अहमदीनेजाद, जो साल 2005 से 2013 तक ईरान के राष्ट्रपति रहे, इज़राइली-अमेरिकी एयर स्ट्राइक में मारे गए।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, तेहरान के उत्तर-पूर्व स्थित करनाल में अहमदीनेजाद के घर पर हमला हुआ था, जिसमें उनकी और उनके कई अंगरक्षकों की मौत हो गई। नारनाक में स्ट्राइक शनिवार देर रात हुई थी।अहमदीनेजाद राष्ट्रपति बनने से पहले अर्दबिल प्रांत के गवर्नर और तेहरान के मेयर रहे थे। उन्हें तत्कालीन सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने एक्सपीडिएंसी डिस्कर्नमेंट काउंसिल में नियुक्त किया था, जो सर्वोच्च नेता के कार्यालय के लिए 48 सदस्यों वाली सलाहकार काउंसिल होती है।
वहीं, कुछ रिपोर्टों में यह दावा किया जा रहा है कि अहमदीनेजाद जिंदा हैं। ईरान के सरकारी मीडिया का कहना है कि उसने अहमदीनेजाद के मारे जाने की पुष्टि नहीं की है।
इज़राइली और अंतरराष्ट्रीय मीडिया ने सरकारी मीडिया का हवाला देते हुए इस दावे को दोहराया कि ईरान के कट्टरपंथी पूर्व राष्ट्रपति शनिवार को अपने घर पर हुए हमले में मारे गए।
कुछ आउटलेट्स ने ईरान लेबर न्यूज़ एजेंसी का हवाला दिया है। हालांकि, न्यूज़ वेबसाइट ने साफ़ कहा है कि अभी रिपोर्टों की पुष्टि नहीं की जा सकती है।
आउटलेट के अनुसार, 'महमूद अहमदीनेजाद के एक करीबी सहयोगी ने, जो संपर्क में थे, ने बिना किसी अतिरिक्त जानकारी के नौवीं और दसवीं सरकारों के राष्ट्रपति की शहादत की खबर का खंडन करते हुए कहा: 'उनकी शहादत की खबर झूठी है।'


