'नोवाल नेचरकेयर’, जहां लक्जरी के साथ मिलती है प्राकृतिक चिकित्सा

राजस्थान का पहला हेल्थ व वेलनेस रिट्रीट ‘नोवाल’

'नोवाल नेचरकेयर’, जहां लक्जरी के साथ मिलती है प्राकृतिक चिकित्सा

यहां नेचुरोपेथी व आयुर्वेद चिकित्सा के विकल्प भी उपलब्ध हैं

गदरी-बदहाल/दक्षिण भारत। राजस्थान जो अपनी मरुभूमि, सभ्यता, लोकसंस्कृति, देवी-देवताओं के लिए प्रसिद्ध है वहीं पर्यटन की दृष्टि से यहां अनेक लक्जरी रिसोर्ट व हेरिटेज होटल हैं, जो देशी पर्यटकों के साथ साथ विदेशी पर्यटकों को अनायास ही अपनी ओर आकर्षित करते हैं। वहीं रिसोर्ट लीग से कुछ हटकर लक्जरी के साथ प्राकृतिक चिकित्सा की सुविधा देने के उद्देश्य से जयपुर-खाटू राजमार्ग पर बना ‘नोवाल नेचरकेयर’ लक्जरी हेल्थ व वेलनेस रिसोर्ट इस समय राजस्थान में बड़ी संख्या में पर्यटकों व स्वास्थ्य प्रेमियों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। 

Dakshin Bharat at Google News
गदरी-बदहाल ग्राम में बना 101 रूम वाला यह ‘नोवाल नेचरकेयर रिसोर्ट’ खाटू श्याम भक्ति, स्वास्थ्य, आराम, सुकून, सात्विक भोजन, योग, ध्यान, अनेक प्राकृतिक चिकित्साएं और आध्यात्मिक गतिविधियों का संगम बनता जा रहा है। 

खाटू मंदिर से मात्र 10 मिनट की दूरी पर है ‘नोवाल नेचरकेयर’

राजस्थान की राजधारी जयपुर से केवल 70, जगप्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर के मात्र 13 किलोमीटर दूर व खाटू से 10 मिनट की दूरी पर स्थित यह नोवाल रिसोर्ट आरामदायक आवास के साथ साथ नेचुरल थेरेपी के अनेक विकल्प उपलब्ध करा रहा है। इस नोवाल नेचरकेयर केंद्र में नेचुरोपेथी व आयुर्वेद  चिकित्सा के विकल्प भी उपलब्ध हैं, जो कि इस रिसोर्ट को दूसरे रिसोर्ट से अलग पहचान है।

इस रिसोर्ट में स्वेच्छा से नेचुरल थेरेपी, ध्यान से डिटॉक्स, पौष्टिक खाना और लाइफस्टाइल में बदलाव के साथ गहरे आराम के ज़रिए शनै शनै मन में शांति का वास हो जाता है। नोवाल नेचरकेयर सिर्फ़ एक सेंटर नहीं है, यह खुद की ओर लौटने का एक तरीका है।

noval2

‘डिस्टिनेशन वेडिंग‘ के लिए पहली पसंद है ‘नोवाल रिसोर्ट’

घर से दूर भी घर सा आराम देने वाला यह रिसोर्ट ‘डिस्टिनेशन वेडिंग‘ के लिए नवदम्पतियों की पहली पसंद बनता जा रहा है। रिसोर्ट में 101 रूम हैं जिनमें डिलक्स रूम, प्रीमियम रूम, प्राइवेट कॉटेज, तीन रूम वाला फेमली सुईट्स, विला जैसे कुल 8 प्रकार की रूम केटेगरी उपलब्ध हैं। शादी व किसी भी प्रकार के कार्पोरेट कार्यक्रम के लिए दो विशालकाय सुसज्जित बेंक्वेट हॉल (रिसेप्शन हॉल) व खुला गार्डन-लॉन एरिया इसकी खूबसूरती को और बढ़ा देते हैं। कुल मिलाकर शादी विवाह आदि कार्यक्रम के लिए यह ‘सोने में सुहागा वाला’ रिसोर्ट  साबित हो रहा है। 

इन सुविधाओं के अलावा रिसोर्ट के बीचों बीच बने विशाल स्वीमिंग पूल के आसपास पूल पार्टी, पूल साइड वेडिंग, ओपन रिसेप्शन, बर्थडे पार्टी, एनिवर्सरी पार्टी की व्यवस्था इस रिसोर्ट के महत्त्व को और बढ़ा रही हैं। इस रिसोर्ट में आरामदायक लक्जरी रूमों के अलावा बच्चों के लिए प्ले एरिया, साइकिलिंग ट्रेक, वाकिंग ट्रेक, इन्डोर खेल सुविधाएं, स्वादिष्ट व पारम्परिक भोजन के लिए वर्ल्डक्लास रेस्तरां, कैफे, मंदिर, मीटिंग रूम, आर्गेनिक फॉर्म जैसी अनेक सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। रिसोर्ट में लगे आदमकद बुद्धा स्टेच्यु, सजीव दिखने वाली हाथियों की मूर्तियां, फव्वारे, आकर्षक लेंडस्केपिंग इस रिसोर्ट को अपने आप में एक विशेष लुक दे रहे हैं। 

noval3

नोवाल का दृष्टिकोण है कि ‘व्यक्ति की उपचार यात्रा एक सांस से शुरू होती है, जो प्रकृति पर आधारित और प्राकृतिक इरादे से पोषित होती है।’ इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए उन्होंने ‘नोवाल नेचरकेयर’ रिसोर्ट की स्थापना की है। यह रिसोर्ट पूरी तरह से पर्यटकों, स्वास्थ्य प्रेमियों व श्याम प्रेमियों की सेवा के लिए तैयार है। रिसोर्ट की बुकिंग व विभिन्न जानकारी के लिए मोबाइल क्रमांक 9251582672/74 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download