इज़राइल ने ईरान पर बोला धावा, खामेनेई को 'सुरक्षित जगह' पर ले जाया गया

तेहरान में धमाके सुने गए

इज़राइल ने ईरान पर बोला धावा, खामेनेई को 'सुरक्षित जगह' पर ले जाया गया

Photo: Netanyahu FB Page

तेल अवीव/दक्षिण भारत। आईडीएफ ने शनिवार सुबह ईरान पर अचानक हमला कर दिया। ईरानी सरकारी मीडिया ने बताया कि तेहरान में धमाकों की आवाज़ सुनी गई है।

Dakshin Bharat at Google News
जेरूसलम पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, हमले के समय आईडीएफ ने सभी नागरिकों को सुरक्षित जगहों के पास रहने की राष्ट्रीय चेतावनी भेजी थी।

आईडीएफ ने कहा, 'यह एक प्रोएक्टिव अलर्ट है, ताकि लोगों को इज़राइल की तरफ मिसाइल दागे जाने की आशंका के लिए तैयार किया जा सके।'

ईरानी मीडिया ने आईआरजीसी इंटेलिजेंस डायरेक्टरेट के साथ-साथ सेंट्रल तेहरान में भी हमलों की खबर दी है।

ताजा रिपोर्टों के अनुसार, इज़राइल और अमेरिका ने मिलकर यह कार्रवाई की है। इसके तहत तेहरान, क़ोम, इस्फ़हान, केरमानशाह और करज जैसे शहरों को निशाना बनाया गया।

एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि ईरान में स्ट्राइक्स चल रही हैं। ये हवा और समुद्र से की जा रही हैं। दूसरी ओर, ईरानी अधिकारियों ने कहा कि तेहरान जवाबी हमले की तैयारी कर रहा है। जवाब बहुत भयानक होगा।

बताया जा रहा है कि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई तेहरान में नहीं हैं। उन्हें एक 'सुरक्षित जगह' पर ले जाया गया है। एक ईरानी अधिकारी ने मीडिया को यह जानकारी दी है।

मोसाद ने शनिवार सुबह ईरानियों के लिए न्यूज़ अपडेट्स फ़ॉलो करने के लिए फ़ारसी भाषा का टेलीग्राम चैनल लॉन्च किया, जिसमें 'हमारे ईरानी भाइयों और बहनों' से कहा गया कि 'आप अकेले नहीं हैं।'

मोसाद ने लिखा, 'हमने आपके लिए एक सुपर सिक्योर और स्पेशल टेलीग्राम चैनल लॉन्च किया है और हम सब मिलकर ईरान को उसके अच्छे दिनों में वापस ले जाएंगे।'

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download