अब मोहाली के स्कूलों को मिले धमकी वाले ईमेल, एक अस्पताल का भी उल्लेख

पुलिस स्कूलों में जांच कर रही है

अब मोहाली के स्कूलों को मिले धमकी वाले ईमेल, एक अस्पताल का भी उल्लेख

Photo: PixaBay

चंडीगढ़/दक्षिण भारत। पंजाब के मोहाली के कुछ स्कूलों को मंगलवार को बम की धमकी वाले ईमेल प्राप्त हुए, जिनमें एक मशहूर अस्पताल का भी उल्लेख किया गया है। इसके बाद पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।

Dakshin Bharat at Google News
मोहाली में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, 'स्कूलों को दी गई बम की धमकी में मोहाली स्थित एक अस्पताल का भी उल्लेख किया गया था, जहां हमने एंटी-सबोटाज जांच की। गैर-आवश्यक सेवाओं को अस्थायी रूप से रोक दिया गया, जबकि आवश्यक सेवाएं जारी रहीं।'

उन्होंने कहा कि पुलिस स्कूलों में जांच कर रही है।

मोहाली स्थित अस्पताल में मुख्यमंत्री भगवंत मान के भर्ती होने के बाद पहले ही अस्पताल और उसके आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई। मुख्यमंत्री मान को सोमवार शाम स्वास्थ्य केंद्र से छुट्टी मिलने के कुछ घंटों बाद दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्रों के अनुसार, थकान महसूस होने के बाद उन्हें फिर से भर्ती किया गया।

बुधवार को मोहाली के सोलह निजी स्कूलों को बम की धमकी वाले ईमेल प्राप्त हुए, जिसके बाद छात्रों और स्टाफ को बाहर निकाला गया तथा पुलिस द्वारा विस्तृत जांच की गई।

हालांकि, विस्तृत जांच के बाद किसी भी स्थान पर कोई संदिग्ध या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली।

यह ताजा धमकी चंडीगढ़, अमतसर, जालंधर, पटियाला और हरियाणा के स्कूलों में मिली इसी तरह की धमकियों के तुरंत बाद सामने आई है। सभी धमकियां झूठी साबित हुई हैं।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'