उत्तराखंड: उत्तरकाशी में बादल फटने से अचानक बाढ़ आई, कई घर बह गए

उत्तराखंड: उत्तरकाशी में बादल फटने से अचानक बाढ़ आई, कई घर बह गए

Photo: PixaBay

देहरादून/दक्षिण भारत। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली के ऊंचाई वाले गांवों में मंगलवार को बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई और कई घर क्षतिग्रस्त हो गए या पानी में बह गए।

Dakshin Bharat at Google News
स्थानीय लोगों ने बताया कि खीर गंगा नदी के जलग्रहण क्षेत्र में बादल फटने की घटना हुई, जिसके कारण बाढ़ आ गई।

एक ग्रामीण ने बताया कि मलबे में लगभग 10-12 लोग दबे हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि 20-25 होटल और होमस्टे बह गए होंगे।

इलाके के गांवों में अफरा-तफरी मच गई और लोग सूखी ज़मीन की तलाश में इधर-उधर भाग रहे हैं। इलाके के वीडियो में पानी का तेज़ बहाव दिखाई दे रहा है। लोगों को दहशत में चीखते-चिल्लाते सुना जा सकता है।

घटना से जुड़े विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा
Photo: priyankagandhivadra FB Page
कर्नाटक में भाजपा ने विपक्ष के रूप में अपनी ज़िम्मेदारियां छोड़ दी हैं: प्रियांक खरगे
'वंदे मातरम्' अंग्रेजों के लिए चुनौती और देश के लिए शक्ति की चट्टान बन गया था: प्रधानमंत्री
इंडिगो मामला: उच्चतम न्यायालय ने याचिका पर तत्काल सुनवाई से इन्कार किया
इंडिगो: सातवें दिन भी दिक्कत जारी, बेंगलूरु से 127 उड़ानें रद्द
पश्चिम बंगाल में ध्रुवीकरण का दांव
गोवा नाइटक्लब: मालिकों और कार्यक्रम आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, सरपंच हिरासत में