बेंगलूरु के श्याम श्रद्धालुओं ने खाटू श्याम मंदिर में चढ़ाए निशान
बाबा श्याम के वार्षिक लक्खी मेले में भाग लिया
By News Desk
On
श्रद्धा व उल्लास के साथ मंदिर में निशान अर्पित किए
बेंगलूरु/दक्षिण भारत। शहर के श्याम मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में 101 यात्रियाें ने राजस्थान के रींगस पहुंचकर फाल्गुन मास में आयाेजित बाबा श्याम के वार्षिक लक्खी मेले में भाग लिया।
बुधवार काे सुबह रींगस से, विधि विधान से निशान पूजा कर शाेभायात्रा के साथ पैदल यात्रा करते हुए शाम काे पूरी श्रद्धा व उल्लास के साथ श्रद्धालुओं ने खाटू श्याम मंदिर में रजत व वस्त्र से निर्मित निशान अर्पित किए।श्याम मंदिर ट्रस्ट के संस्थापक रेवन्तमल झँवर, सुशील राणासरिया, प्रभात किशनपुरिया सहित अनेक सदस्याें ने निशानाें की पूजा कर मंदिर में निशान अर्पण किए।
About The Author
Related Posts
Latest News
09 Jun 2026 17:00:22
Photo: JahangirKhanTMC FB Page


