जीतो जेबीएन विमेन बिजनेस रेफरल ग्रुप की बैठक हुई

कामना जैन ने एआई तकनीक के बारे में बताया

जीतो जेबीएन विमेन बिजनेस रेफरल ग्रुप की बैठक हुई

विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया

बेंगलूरु/दक्षिण भारत। शहर के जीताे जेबीएन वी कनेक्ट की बैठक लेडीज विंग चेयरपर्सन लक्ष्मी बाफना के मार्गदर्शन में मुख्य सचिव रक्षा छाजेड़, जीताे अपेक्स संयाेजिका (हाउसहाेल्ड बिजनेस माॅडल) बिंदु रायसाेनी की उपस्थिति में राजाजीनगर कार्यालय में हुई। 

Dakshin Bharat at Google News
बैठक की मुख्य वक्ता जेसीआई की अध्यक्ष और एक साॅफ्ट स्किल ट्रेनर कामना जैन ने एआई तकनीक से परिचित कराते हुए दैनिक जीवन में उसके उपयाेग के बारे में बताया। साथ ही, उन्हाेंने विभिन्न प्रकार की उपयाेगी वेबसाइटस के बारे में भी जानकारी दी, जिनका उपयाेग हम अपने व्यवसाय काे बढ़ाने के लिए कर सकते हैं।

दीपिका जैन ने 8 मिनट की प्रस्तुति में अर्ह पुरस्कार ध्यान के बारे में गहन जानकारी दी। शैक्षणिक स्लाॅट में लक्षिता ने साेशल मीडिया के महत्व काे समझाया और बताया कि यह न केवल लाेगाें के बीच अटूट संबंध बनाता है, बल्कि साथी सदस्याें काे गहराई से समझने में भी मदद करता है। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता रेफरल हेड सीमा शाह, रेफरल लीड मीना जैन और रेफरल सेक्रेटरी लीला पितलिया ने की। सभी 30 जेबीएन सदस्याओं ने अपने व्यापार के बारे में जानकारी दी। रियांका जैन काे बेस्ट 30 सेकंड पिच पुरस्कार से, पायल वर्धान काे बेस्ट ड्रेस पुरस्कार और सबसे अधिक रेफरल देने के लिए लक्षिता जैन काे पुरस्कृत किया गया।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download