मजबूत होती अर्थव्यवस्था, 10 वर्षों के परिवर्तनकारी सुधार ... इसलिए दुनिया को भारत से उम्मीदें: मोदी

प्रधानमंत्री ने इन्फिनिटी फोरम के दूसरे संस्करण को संबोधित किया

मजबूत होती अर्थव्यवस्था, 10 वर्षों के परिवर्तनकारी सुधार ... इसलिए दुनिया को भारत से उम्मीदें: मोदी

'गिफ्ट सिटी में 21वीं सदी की आर्थिक नीतियों का मंथन होना गुजरात का गौरव बढ़ाने वाला है'

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को इन्फिनिटी फोरम के दूसरे संस्करण को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि गिफ्ट सिटी में 21वीं सदी की आर्थिक नीतियों का मंथन होना गुजरात का गौरव बढ़ाने वाला है। मैं गुजरात के लोगों को एक और बात के लिए भी बधाई दूंगा। हाल ही में गुजरात के पारंपरिक डांस गरबा को यूनेस्को ने अमूर्त सांस्कृतिक विरासत में शामिल किया है। यह अपनेआप में बहुत बड़ी उपलब्धि है। गुजरात की सफलता देश की सफलता है।  

प्रधानमंत्री ने कहा कि जब हम पिछली बार इन्फिनिटी फ़ोरम के पहले संस्करण में मिले थे तो चारों ओर अनिश्चितता का समय था। वैश्विक आर्थिक विकास को लेकर हर कोई चिंतित था और आज भी स्थिति लगभग वैसी ही है। लेकिन ऐसे समय में भी भारत लचीलेपन और प्रगति का अद्भुत उदाहरण बनकर उभरा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज भारत की ग्रोथ स्टोरी ने दुनिया को दिखाया है कि जब पॉलिसी को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए, जब गुड गवर्नेंस के लिए पूरी ताकत लगाई जाए, जब देश और देशवासियों का हित ही आर्थिक नीतियों का आधार हो, तो क्या नतीजे मिलते हैं। भारतीय अर्थव्यवस्था ने इस वित्तीय वर्ष के 6 महीने में ही 7.7 प्रतिशत की दर से प्रगति की है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज पूरी दुनिया भारत से उम्मीदें लगाए हुए है और यह ऐसे ही नहीं हुआ है। यह भारत की मजबूत होती अर्थव्यवस्था और पिछले 10 वर्षों में किए गए परिवर्तनकारी सुधार का प्रतिबिंब है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज विश्व के सामने खड़ी सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है- जलवायु परिवर्तन। विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक होने के कारण भारत भी इन चिंताओं को कम नहीं आंकता है। इसको लेकर हम सचेत हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज भारत विश्व के सबसे तेजी से बढ़ते फिनटेक बाजारों में से एक है। फिनटेक में भारत की ताकत गिफ्ट आईएफएससी के विजन से जुड़ी हुई है, जिसके कारण यह स्थान फिनटेक का एक उभरता हुआ केंद्र बन रहा है।

Google News

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

'छद्म युद्ध' की चुनौतियां 'छद्म युद्ध' की चुनौतियां
आर्थिक दृष्टि से अधिक शक्तिशाली भारत अपने दुश्मनों पर और ज्यादा शक्ति के साथ प्रहार कर सकेगा
दपरे: कारगिल युद्ध के वीरों के सम्मान में सेंट्रल हॉस्पिटल ने रक्तदान शिविर लगाया
कर्नाटक सरकार ने रामनगर जिले का नाम बदलकर बेंगलूरु दक्षिण करने का फैसला किया
मराठा लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंटल सेंटर ने कारगिल युद्ध विजय की 25वीं वर्षगांठ मनाई
एमयूडीए मामला: प्रह्लाद जोशी ने सिद्दरामैया पर आरोप लगाया, सीबीआई जांच की मांग की
भोजनालयों पर नाम प्रदर्शित करने संबंधी निर्देश पर योगी सरकार ने उच्चतम न्यायालय में क्या दलील दी?
'विपक्षी दल के रूप में काम नहीं कर रही भाजपा, कुछ भी गलत या घोटाला नहीं हुआ'