कर्नाटक में कांग्रेस विधायक दल की बैठक, पार्टी ने 3 पर्यवेक्षक नियुक्त किए

कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने बताया कि केंद्रीय पर्यवेक्षक सीएलपी की बैठक की निगरानी करेंगे

कर्नाटक में कांग्रेस विधायक दल की बैठक, पार्टी ने 3 पर्यवेक्षक नियुक्त किए

कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक आज शाम को होगी, जहां नेता के चयन को लेकर फैसला किया जाएगा

नई दिल्ली/भाषा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कर्नाटक में कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) का नेता चुनने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे और पार्टी नेताओं- जितेंद्र सिंह एवं दीपक बाबरिया को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

Dakshin Bharat at Google News
कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने बताया कि केंद्रीय पर्यवेक्षक सीएलपी की बैठक की निगरानी करेंगे।

उन्होंने ट्वीट किया, कांग्रेस अध्यक्ष ने सुशील कुमार शिंदे (पूर्व मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र), जितेंद्र सिंह (पार्टी महासचिव) और दीपक बाबरिया (पूर्व महासचिव) को विधायक दल के नेता के चयन के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को उसके एकमात्र दक्षिणी गढ़ कर्नाटक से पर्याप्त बहुमत के साथ बेदखल कर राज्य में शनिवार को शानदार वापसी की।

कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक आज शाम को होगी, जहां नेता के चयन को लेकर फैसला किया जाएगा।

पूर्व मुख्यमंत्री सिद्दरामैया और केपीसीसी अध्यक्ष डीके शिवकुमार दोनों ही मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे हैं।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

महिला आरक्षण और 'वंदे मातरम्' के पूरे गायन का समर्थन करें राहुल गांधी: स्मृति ईरानी महिला आरक्षण और 'वंदे मातरम्' के पूरे गायन का समर्थन करें राहुल गांधी: स्मृति ईरानी
Photo: Smriti.Irani.Official FB Page
लोग अगले उप्र विधानसभा चुनावों में सपा का सफाया कर देंगे: योगी आदित्यनाथ
आरक्षण को आर्थिक आधार पर लागू करने की मांग देशहित में नहीं है: मायावती
राहुल गांधी का पुणे में छात्रों के साथ कार्यक्रम 'राजनीतिक कॉमेडी शो' है: भाजपा
जनसेवा के 25 साल: मोदी के जन्मदिन से 'सेवा संकल्प अभियान' चलाएगी भाजपा
'वंदे मातरम्' को लेकर संबित पात्रा ने कांग्रेस पर साधा निशाना- 'कोई पार्टी संसद से बड़ी नहीं है'
मेरठ में सपा नेताओं से ‘मारपीट’ के मामले में थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर