मिताली राज आईसीसी एकदिवसीय रैंकिंग में शीर्ष 5 में पहुंचीं

मिताली राज आईसीसी एकदिवसीय रैंकिंग में शीर्ष 5 में पहुंचीं

मिताली राज आईसीसी एकदिवसीय रैंकिंग में शीर्ष 5 में पहुंचीं

मिताली राज। फोटो स्रोत: इंस्टाग्राम अकाउंट।

दुबई/भाषा। भारतीय कप्तान मिताली राज ब्रिस्टल में इंग्लैंड के खिलाफ शृंखला के पहले मैच में 72 रन की पारी के दम पर बल्लेबाजों की नवीनतम आईसीसी महिला एकदिवसीय रैंकिंग के फिर से शीर्ष पांच में शामिल हो गई हैं।

Dakshin Bharat at Google News
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हाल ही में 22 साल पूरा करने वाली 38 वर्षीय इस बल्लेबाज ने जब क्रीज पर कदम रखा था जब टीम दो विकेट पर 27 रन बनाकर संघर्ष कर रही थी। भारत ने आठ विकेट पर 201 रन बनाए जो कि विश्व चैम्पियन टीम के खिलाफ काफी नहीं था। इंग्लैंड ने आसानी से आठ विकेट से मैच जीत लिया।

पिछले विश्व कप फाइनल (2017) में भारत को पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाली मिताली तीन स्थानों के सुधार के साथ अक्टूबर 2019 के बाद पहली बार पांचवें पायदान पर पहुंची है।

भारत की किसी अन्य खिलाड़ी को रैंकिंग में हालांकि खास फायदा नहीं हुआ। हरफनमौला पूजा वस्त्राकर ने बल्लेबाजों की रैंकिंग में 97वां और गेंदबाजों में 88वां स्थान हासिल किया।

टी20 अंतरराष्ट्रीय प्रारूप में पहले स्थान पर काबिज युवा सनसनी शेफाली वर्मा ने एकदिवसीय में रैंकिंग का आगाज 120वें स्थान के साथ किया। उन्होंने अपने पदार्पण मैच में 14 गेंद में 15 रन की पारी खेली थी।

रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज इंग्लैंड की सलामी बल्लेबाज टैमी ब्यूमोंट ने अपना स्थान और मजबूत किया। इस मैच में नाबाद 87 रन की पारी से मैच ऑफ द मैच चुनी गई इस खिलाड़ी ने 26 रेटिंग अंक हासिल किए, जिससे उनके कुल रेटिंग अंक 791 हो गये। नताली साइवर नाबाद 74 रन की पारी से महिलाओं की नवीनतम रैंकिंग नौवें से आठवें पायदान पर आ गई।

गेंदबाजों की सूची में आन्या श्रबसोले तीन स्थानों के सुधार के साथ आठवें जबकि टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज बाएं हाथ की स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन चार स्थान के सुधार के साथ 10वें पायदान पर पहुंच गयी है। उन्होंने भारत के खिलाफ मैच में मिताली और हरमनप्रीत कौर के विकेट सहित तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा था। केट क्रास तीन स्थानों के सुधार के साथ 25वें पायदान पर पहुंच गई है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की
Photo: BJP X account
उप्र: केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी बने भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष
मेसी के कार्यक्रम में अफरा-तफरी के एक दिन बाद राज्यपाल ने स्टेडियम का दौरा किया
सुवेंदु अधिकारी ने मेसी के कार्यक्रम में हुई गड़बड़ की न्यायिक जांच कराने की मांग की
स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन
थरूर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव जीतने पर भाजपा को बधाई दी
लियोनेल मेस्सी मामला: ममता बनर्जी ने कोलकाता कार्यक्रम में 'कुप्रबंधन' को लेकर जांच के आदेश दिए