कश्यप ने टॉप सीड को हराया, प्रणय और समीर भी जीते

कश्यप ने टॉप सीड को हराया, प्रणय और समीर भी जीते

एनाहिम (अमेरिका)। दूसरी सीड एच एस प्रणय, चोट के बाद वापसी कर रहे पांचवी सीड समीर वर्मा और परूपल्ली कश्यप ने कैलिफोर्निया में चल रहे यूएस ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में विजयी शुरुआत करते हुए पुरुष एकल के दूसरे दौर में जगह बना ली है। भारतीय खिलाि़डयों ने पुरुष एकल के पहले दौर के मुकाबलों में अच्छी शुरुआत की और राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन कश्यप ने शीर्ष वरीय कोरियाई खिला़डी ली ह्युन को तीन सेटों के संघर्ष में २१-१६, १०-२१, २१-१९ से एक घंटे तीन मिनट में उलटफेर का शिकार बनाकर दूसरे दौर में जगह बना ली। एकल के अन्य मैचों में हर्षील दानी, प्रणय और समीर ने भी अपने अपने मैच जीतकर दूसरे दौर का टिकट कटाया। दानी ने मैक्सिको के आर्टूरो हेरानडेज को मात्र २३ मिनट में २१-१३, २१-९ से एकतरफा अंदाज में हराया। दूसरी वरीय प्रणय ने आ्ट्रिरया के लूका रैबर को से २१-१२, २१-१६ से और पांचवीं वरीय समीर ने वियतनाम के होआंग नाम एनगुएन को २१-५, २१-१० से आसानी से केवल २० मिनट में हराया।महिला एकल के पहले दौर के मुकाबलों में भारत की साई कृष्णा प्रिया कुडारावल्ली ने घरेलू अमेरिकी खिला़डी माया चेन को २१-१३, २१-१६ से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया। राष्ट्रीय चैंपियन रितूपर्णा दास ने भी जीत से खाता खोला और कनाडा की रेचेल होंडेरिच को २१-१६, २१-१८ से मात दी। अन्य राष्ट्रीय चैंपियन रूत्विका शिवानी गाडे पहले ही दौर में तीसरी सीड जापान की आया ओहोरी की चुनौती से पार नहीं पा सकीं और एक घंटे सात मिनट के संघर्ष में उन्हें १४-२१, २७-२५, १६-२१ से हारकर बाहर होना प़डा। इसके अलावा रेश्मा कार्तिक भी तीन गेमों के संघर्ष में डेनमार्क की सोफी होमबोए दाल से १२-२१, २१-१६ २१-१५ से मैच गंवा बैठीं। महिला युगल में भारत की जकामपुड्डी मेघना और पूर्विषा एस राम की जो़डी ने जापान की रीरा कावाशिमा और साओरी ओजाकी को २१-१६, १४-२१, २१-१४ से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया। पुरुष युगल के पहले दौर में मनु अत्री और सुमित रेड्डी की तीसरी सीड जो़डी ने विजयी शुरूआत करते हुए कनाडा के जेसन एंथनी हो युए और नी याकूरा की जो़डी को २१-१५, २१-१९ से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई जहां उनके सामने अब हेंड्रा तांदजाया और एंड्रो युनातो की इंडोनेशियाई जो़डी होगी। फ्रांसिस एल्विन और तरूण कोना ने भी अपने मैच में जीत दर्ज की और अमेरिका के यान टूक चान और ब्रायन ची चेंग को २१-३, २१-१० से एकतरफा मैच में हराया। वहीं मिश्रित युगल में प्रणव जैरी चोप़डा और एन सिक्की रेड्डी की तीसरी सीड जो़डी भी पहले दौर का मैच हारकर बाहर हो गई।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

महिला आरक्षण और 'वंदे मातरम्' के पूरे गायन का समर्थन करें राहुल गांधी: स्मृति ईरानी महिला आरक्षण और 'वंदे मातरम्' के पूरे गायन का समर्थन करें राहुल गांधी: स्मृति ईरानी
Photo: Smriti.Irani.Official FB Page
लोग अगले उप्र विधानसभा चुनावों में सपा का सफाया कर देंगे: योगी आदित्यनाथ
आरक्षण को आर्थिक आधार पर लागू करने की मांग देशहित में नहीं है: मायावती
राहुल गांधी का पुणे में छात्रों के साथ कार्यक्रम 'राजनीतिक कॉमेडी शो' है: भाजपा
जनसेवा के 25 साल: मोदी के जन्मदिन से 'सेवा संकल्प अभियान' चलाएगी भाजपा
'वंदे मातरम्' को लेकर संबित पात्रा ने कांग्रेस पर साधा निशाना- 'कोई पार्टी संसद से बड़ी नहीं है'
मेरठ में सपा नेताओं से ‘मारपीट’ के मामले में थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर