रोहित शर्मा भारत के न्यूजीलैंड दौरे से बाहर: बीसीसीआई सूत्र

रोहित शर्मा भारत के न्यूजीलैंड दौरे से बाहर: बीसीसीआई सूत्र

रोहित शर्मा

नई दिल्ली/भाषा। भारत के सीमित ओवरों के उपकप्तान रोहित शर्मा रविवार को पांचवें और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय के दौरान पिंडली में लगी चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी एकदिवसीय और टेस्ट शृंखला से बाहर हो गए हैं।

Dakshin Bharat at Google News
माउंट मोनगानुई में मैच के दौरान तेजी से एक रन लेने के प्रयास में रोहित की पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था और उन्हें 41 गेंद में 60 रन बनाने के बाद रिटायर्ड हर्ट होकर लौटना पड़ा था।

बीसीसीआई के सूत्र ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर पीटीआई को बताया, ‘वह दौरे से बाहर हो गया है।’ भारत को बुधवार से तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों की शृंखला खेलनी है जबकि इसके बाद दो टेस्ट की शृंखला होगी।

Tags:

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download