कांग्रेस का ‘हाथ’ छोड़कर अब इस पार्टी में शामिल होंगी उर्मिला मातोंडकर

कांग्रेस का ‘हाथ’ छोड़कर अब इस पार्टी में शामिल होंगी उर्मिला मातोंडकर

कांग्रेस का ‘हाथ’ छोड़कर अब इस पार्टी में शामिल होंगी उर्मिला मातोंडकर

उर्मिला मातोंडकर

मुंबई/भाषा। बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर मंगलवार को शिवसेना में शामिल होंगी। उन्होंने 2019 में कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ा था और बाद में पार्टी छोड़ दी थी। पार्टी के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के करीबी सहयोगी हर्षल प्रधान ने रविवार को कहा कि मातोंडकर मुख्यमंत्री की मौजूदगी में शिवसेना में शामिल होंगी।

शिवसेना ने राज्यपाल बीएस कोश्यारी के पास मातोंडकर का नाम विधान परिषद में राज्यपाल कोटा से नामित करने के लिए भेजा है। इसके अलावा इस कोटे के लिए महा विकास अघाडी ने 11 और नाम भेजे हैं। हालांकि राज्यपाल ने अभी इन 12 नामों को मंजूरी नहीं दी है।

मांतोंडकर 2019 के लोकसभा चुनाव में मुंबई उत्तरी सीट से कांग्रेस टिकट पर चुनाव लड़ी थीं। हालांकि उन्हें चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। बाद में उन्होंने कांग्रेस की मुंबई इकाई के कामकाज के तरीकों को लेकर पार्टी छोड़ दी।

हाल में उन्होंने मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से करने के लिए कंगना रनौत की आलोचना की थी।

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

कांग्रेस नेता राधिका खेड़ा ने पार्टी से इस्तीफा दिया कांग्रेस नेता राधिका खेड़ा ने पार्टी से इस्तीफा दिया
रायपुर/दक्षिण भारत। छत्तीसगढ़ कांग्रेस नेता राधिका खेड़ा ने रविवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने पार्टी की राज्य इकाई...
भाजपा चाहती है कि पिछड़ा, दलित और आदिवासी वर्ग के लोग आगे न बढ़ें: राहुल
प्रज्ज्वल रेवन्ना मामला: पीड़ित महिलाओं को वित्तीय सहायता देगी कर्नाटक सरकार
जगन ने जो भी वादा किया, उसे कभी नहीं निभाया, यह 'वादा-खिलाफी सरकार' है: शाह
निशाने पर थे नूपुर शर्मा, राजा सिंह ... सूरत से गिरफ्तार मौलवी के बारे में 'खतरनाक' खुलासे
बेंगलूरु: स्वस्थ जीवनशैली का संदेश देकर कैंसर से बचाव के लिए जागरूक किया
जम्मू-कश्मीर: वायुसेना के काफिले पर हमले के बाद 'इधर' भाग गए आतंकवादी!