दिल्ली की 200 स्कूलों को बम की धमकी मिलने के बाद पुलिस ने उठाया बड़ा कदम

सुरक्षाकर्मियों ने किसी आतंकी हमले या बम प्लांट करने के खिलाफ अपनी तैयारियों की जांच की

दिल्ली की 200 स्कूलों को बम की धमकी मिलने के बाद पुलिस ने उठाया बड़ा कदम

Photo: @DelhiPolice X account

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के साथ मिलकर शुक्रवार देर रात और शनिवार तड़के यहां आईजीआई हवाईअड्डे, राजीव चौक मेट्रो स्टेशन और डीपीएस आरके पुरम में सुरक्षा मॉक ड्रिल की।

Dakshin Bharat at Google News
यह अभ्यास लगभग 200 स्कूलों को बम की झूठी धमकी मिलने के कुछ दिनों बाद किया गया है। शुक्रवार रात 10 बजे एनएसजी कमांडो और दिल्ली पुलिस द्वारा आईजीआई एयरपोर्ट पर ड्रिल आयोजित की गई।

ड्रिल के हिस्से के रूप में, हवाईअड्डे की सुरक्षा देखने वाले केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) को एक मॉक आतंकी हमले के बारे में सतर्क किया गया था।

एक अधिकारी ने कहा कि अग्निशमन विभाग और दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) जैसी अन्य एजेंसियां भी इस अभ्यास में शामिल हुईं, जो कम से कम आधे घंटे तक चली।

पुलिस उपायुक्त (आईजीआई) ने मीडिया को बताया, घबराने की कोई जरूरत नहीं है। यह एक आतंकी हमले का मॉक ड्रिल अभ्यास है, जिसे अन्य एजेंसियों के साथ समन्वित तरीके से आयोजित किया जा रहा है।

इसी तरह का अभ्यास राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर 1 बजे और हैदराबाद हाउस में 1.30 बजे और आरके पुरम में दिल्ली पब्लिक स्कूल में 3 बजे आयोजित किया गया।

स्कूल में सुरक्षाकर्मियों ने किसी आतंकी हमले या बम प्लांट करने के खिलाफ अपनी तैयारियों की जांच की।

इससे पहले, शुक्रवार को ताज पैलेस होटल, द्वारका में यशो भूमि, कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन और मध्य दिल्ली में नए संसद भवन में मॉक ड्रिल आयोजित की गई थी।

एक अधिकारी ने कहा कि बुधवार को बम की सभी धमकियां झूठी निकलीं, लेकिन वे कोई जोखिम नहीं लेना चाहते थे, इसलिए मॉक ड्रिल की गई।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

ट्रंप की टैरिफ धमकियों के बावजूद बढ़ रहा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, बरसे इतने डॉलर ट्रंप की टैरिफ धमकियों के बावजूद बढ़ रहा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, बरसे इतने डॉलर
मुंबई/दक्षिण भारत। नौ जनवरी को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 392 मिलियन अमेरिकी डॉलर की...
मुंबई नगर निगम चुनाव: रुझानों में भाजपा और शिवसेना के गठबंधन का शानदार प्रदर्शन
भाजपा अपने नए अध्यक्ष का नाम 20 जनवरी को घोषित करेगी
उदयनिधि ने जल्लीकट्टू कार्यक्रम का शुभारंभ किया
असम विधानसभा चुनावों में भाजपा भारी बहुमत से जीतेगी: हिमंत बिस्वा सरमा
आखिरकार ट्रंप के हाथों तक 'पहुंच गया' नोबेल शांति पदक
कल दिल्ली जाएंगे डीके शिवकुमार, इन नेताओं से कर सकते हैं मुलाकात