मोदी ने वोटबैंक, जातिवाद की राजनीति को विकासवाद और रिपोर्ट कार्ड की राजनीति में बदल दिया: नड्डा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने गुजरात के दाहोद में पार्टी की जनसभा को संबोधित किया

मोदी ने वोटबैंक, जातिवाद की राजनीति को विकासवाद और रिपोर्ट कार्ड की राजनीति में बदल दिया: नड्डा

नड्डा ने विपक्ष पर हमला बोला ... मोदी कहते हैं- भ्रष्टाचार हटाओ, वे कहते हैं- भ्रष्टाचारियों को बचाओ

दाहोद/दक्षिण भारत। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को गुजरात के दाहोद में पार्टी की जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर खूब हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह हम सबका सौभाग्य है कि पिछले 10 वर्षों में भारत की राजनीति की परिभाषा, संस्कृति, चाल-ढाल, तौर-तरीका और राजनीति के चरित्र को बदलने का काम हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है।

Dakshin Bharat at Google News
नड्डा ने कहा कि 10 वर्ष पहले तक देश में वोटबैंक, तुष्टीकरण, जातिवाद और धर्म के नाम पर राजनीति होती थी, लेकिन जब से मोदी आए, तब से भारत की राजनीति विकासवाद और रिपोर्ट कार्ड की राजनीति हो गई है।

नड्डा ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में अब भारत आत्मनिर्भर बन रहा है। आज भारत अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की चिंता करने वाला भारत बन गया है। जनजातीय समाज के साथ भाजपा के अलावा सभी पार्टियों ने राजनीति की। भाजपा ने हमेशा जनजातियों की तस्वीर और तकदीर बदलने का काम किया है।

नड्डा ने कहा कि मैं आपको बताना चाहता हूं कि गुजरात देश में दवाइयां बनाने के मामले में नंबर एक है। आपके परिश्रम से और मोदी की नीतियों के कारण आज भारत दवाइयां बनाने के मामले में दुनिया में दूसरे नंबर पर पहुंच गया है। भारत दुनिया की डिस्पेंसरी बन गया है। सबसे असरदार और सस्ती दवाइयां आज भारत बना रहा है और हमारा निर्यात 138 प्रतशित बढ़ गया है।

नड्डा ने कहा कि मोदी का संकल्प है कि आने वाले पांच साल में 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जाएगा। साल 2029 में जब चुनाव होगा, तो नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत हमारी संसद में 33 प्रतिशत महिलाएं सांसद बनकर जाएंगी।

नड्डा ने कहा कि जो लोग हमारे विरोध में खड़े हैं, उन्हें आपसे कोई लेना-देना नहीं है। वे सेवा के लिए नहीं, मेवा खाने के लिए आए हैं, वे अपने परिवार को बढ़ाने के लिए आए हैं। 'घमंडिया' गठबंधन दो बातों का गठबंधन है। मोदी कहते हैं- भ्रष्टाचार हटाओ, वे कहते हैं- भ्रष्टाचारियों को बचाओ।

नड्डा ने कहा कि यह सारा घमंडिया गठबंधन परिवारवादियों का गठबंधन है। यह सब भ्रष्टाचारियों का टोला है। ये रामविरोधी, सनातन विरोधी और राष्ट्रविरोधी भी हैं। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने संविधान में साफ शब्दों में कहा है कि देश में कोई भी आरक्षण धर्म के आधार पर नहीं होगा, आरक्षण केवल सामाजिक न्याय के लिए होगा। लेकिन, इनकी (कांग्रेस) साजिश है कि ये ओबीसी, दलित, आदिवासी, महादलित, अति पिछड़े के आरक्षण पर डाका डालकर उसे तुष्टीकरण करते हुए ... आरक्षण में बदलना चाहती है।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download