पंजाबी फिल्म ‘शूटर’ पर रोक, हिंसा और अपराध को बढ़ावा देने का आरोप

पंजाबी फिल्म ‘शूटर’ पर रोक, हिंसा और अपराध को बढ़ावा देने का आरोप

पंजाबी फिल्म ‘शूटर’

चंडीगढ़/भाषा। पंजाब सरकार ने फिल्म ‘शूटर’ पर रोक लगाते हुए उस पर हिंसा और जघन्य अपराधों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। फिल्म गैंगस्टर सुखा काहलवां के जीवन पर आधारित है। राज्य सरकार की ओर से जारी बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने रविवार रात फिल्म पर रोक लगाने के आदेश दिए।

Dakshin Bharat at Google News
बयान में कहा, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने फिल्म ‘शूटर’ पर रोक लगाने का आदेश दिया है, जो कि गैंगस्टर सुखा काहलवां के जीवन पर आधारित है और हिंसा, जघन्य अपराध, वसूली, धमकी जैसे कृत्यों को बढ़ावा देती है।

सुखा काहलवां की गैंगस्टर विक्की गौंडर और उसके साथियों ने 22 जनवरी, 2015 को उस समय गोली मारकर हत्या कर दी थी, जब उसे जालंधर में अदालत में पेशी के बाद पटियाला जेल वापस लाया जा रहा था।

मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिनकर गुप्ता से भी मामले पर गौर करने और फिल्म के निर्माताओं में से एक केवी ढिल्लों के खिलाफ संभावित कार्रवाई शुरू करने का आदेश दिया है।

केवी ढिल्लों ने 2019 में वादा किया था कि वह इस कहानी पर फिल्म नहीं बनाएंगे। डीजीपी को फिल्म के प्रमोटर्स, निर्देशकों और अभिनेताओं की भूमिका पर भी गौर करने को कहा गया है।

Tags:

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

सारनाथ: जहां आज भी गौतम बुद्ध के 'पहले प्रवचन’ की सुनाई देती है गूंज सारनाथ: जहां आज भी गौतम बुद्ध के 'पहले प्रवचन’ की सुनाई देती है गूंज
(बाएं) संग्रहालय में रखा अशोक स्तंभ का चार मुख वाला सिंह शीर्ष। (दाएं) सारनाथ में धमेक स्तूप एवं अन्य स्मारक।...
ईरान की मिसाइल शक्ति दुश्मन की कल्पना से भी परे है: ईरानी कमांडर
आयतुल्लाह सैयद मोजतबा खामेनेई को ईरान का सर्वोच्च नेता घोषित किया गया
महिला दिवस पर वंदे भारत एक्सप्रेस को महिला क्रू ने संचालित किया
यह चुनौती स्वीकार करें
ईरान का दावा- हमारे हमलों में 200 से ज़्यादा अमेरिकी सैनिक मारे गए या घायल हुए
आईडीएफ ने एक हफ्ते में 6,500 बम गिराकर ईरान के हज़ारों जवानों को मार गिराया!