अनुपम खेर ने एफटीआईआई के चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा, व्यस्तता बताई वजह

अनुपम खेर ने एफटीआईआई के चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा, व्यस्तता बताई वजह

anupam kher

नई दिल्ली। मशहूर बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एफटीआईआई) के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपनी व्यस्तता को इसकी वजह बताया है। अभिनेता ने कहा है कि वे अंतरराष्ट्रीय शो के सिलसिले में काफी व्यस्त हैं, इसलिए पद से इस्तीफा दे रहे हैं। बता दें​ कि गजेंद्र चौहान के बाद अनुपम खेर एफटीआईआई के चेयरमैन बनाए गए थे। गजेंद्र की नियुक्ति काफी विवादों में रही थी।

Dakshin Bharat at Google News
जब अक्टूबर 2017 में अनुपम खेर एफटीआईआई के चेयरमैन बने तो शुरुआत में उनकी नियुक्ति पर भी काफी सवाल उठे थे। अपने इस्तीफे पर अनुपम खेर ने कहा कि एक अंतरराष्ट्रीय टीवी शो के कारण उन्हें छह माह तक अमेरिका में रहना होगा। बाद में उसे और आगे बढ़ा दिया गया है।

अनुपम खेर ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को भेजे अपने इस्तीफे में इसका जिक्र किया है। उन्होंने एक ट्वीट कर उनका आभार जताया है। उन्होंने कहा है कि इस दौरान बहुत कुछ सीखने को मिला। अब अंतरराष्ट्रीय असाइनमेंट के कारण वे यह दायित्व नहीं निभा सकते।

अनुपम खेर ने संस्थान के शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों का आभार जताया है। उन्होंने बताया कि वे पूर्व में तत्कालीन सूचना एवं प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी को भी सूचित कर चुके थे। उन्होंने बताया कि वे जिस शो में व्यस्त थे, उसके लिए छह महीने अमेरिका रहना था। अब उन्हें वहां चार महीने और रहना होगा। ऐसे में अनुपम खेर ने इस्तीफा देना ​उचित समझा। गौरतलब है कि अनुपम खेर ने ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ की शूटिंग भी पूरी की है।

ये भी पढ़िए:
– इन खूबियों के साथ हिंद की शान बनेगी सरदार पटेल की प्रतिमा
– भ्रष्टाचार मामले में बढ़ी खालिदा ज़िया की मुश्किल, पांच साल की सजा 10 साल में तब्दील
– पनामा पेपर आरोप के बाद शिवराज के बेटे ने राहुल पर किया मानहानि का मुकदमा
– जहरीली होती जा रही भारत की हवा, 1 लाख से ज्यादा बच्चे तोड़ चुके दम

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

ट्रंप की टैरिफ धमकियों के बावजूद बढ़ रहा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, बरसे इतने डॉलर ट्रंप की टैरिफ धमकियों के बावजूद बढ़ रहा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, बरसे इतने डॉलर
मुंबई/दक्षिण भारत। नौ जनवरी को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 392 मिलियन अमेरिकी डॉलर की...
मुंबई नगर निगम चुनाव: रुझानों में भाजपा और शिवसेना के गठबंधन का शानदार प्रदर्शन
भाजपा अपने नए अध्यक्ष का नाम 20 जनवरी को घोषित करेगी
उदयनिधि ने जल्लीकट्टू कार्यक्रम का शुभारंभ किया
असम विधानसभा चुनावों में भाजपा भारी बहुमत से जीतेगी: हिमंत बिस्वा सरमा
आखिरकार ट्रंप के हाथों तक 'पहुंच गया' नोबेल शांति पदक
कल दिल्ली जाएंगे डीके शिवकुमार, इन नेताओं से कर सकते हैं मुलाकात