नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश करते 2 आतंकवादियों को सुरक्षा बलों ने किया ढेर

नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश करते 2 आतंकवादियों को सुरक्षा बलों ने किया ढेर

सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के चौकस जवानों ने गोलीबारी कर आतंकवादियों के मंसूबों को नाकाम कर दिया


श्रीनगर/दक्षिण भारत। सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर में कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास रविवार को जोरदार कार्रवाई करते हुए दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया। पुलिस ने इसकी पुष्टि की है।

Dakshin Bharat at Google News
जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह आतंकवादी घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के चौकस जवानों ने गोलीबारी कर आतंकवादियों के मंसूबों को नाकाम कर दिया।

इस संबंध में सेना की चिनार कोर ने ट्वीट किया, ‘सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस की ओर से संयुक्त अभियान चलाया गया। आज सुबह एलओसी के पास टेकरी नार, माछिल सेक्टर कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी गई।’

चिनार कोर ने बताया, ‘गोलीबारी में दो आतंकवादी मार गिराए गए। दो एके राइफल, दो पिस्तौल, चार ग्रेनेड और युद्ध में प्रयोग की जाने वाली अन्य चीजें बरामद की गईं।’

कार्रवाई के बारे में कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट किया, ‘सेना और कुपवाड़ा पुलिस ने कुपवाड़ा के माछिल इलाके में नियंत्रण रेखा पर टेकरी नार के पास दो आतंकवादियों को मार गिराया।’

उसने बताया, ‘दो एके 47 राइफल, दो पिस्तौल और चार हथगोले बरामद किए गए हैं। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।’

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

ईरान के हालात से सीखें ये सबक ईरान के हालात से सीखें ये सबक
इजराइल व अमेरिका की संयुक्त सैन्य कार्रवाई से ईरान दहल उठा। उसके सर्वोच्च नेता समेत कई वरिष्ठ अधिकारी और आम...
ईरान ने तैनात कीं खैबर मिसाइलें, कहा- 'इजराइल में सायरन कभी बंद नहीं होंगे'
ऑपरेशन 'रोरिंग लॉयन' का तीसरे दिन में प्रवेश, सायरन से गूंजा इज़राइल
ईरान ने अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर पर 4 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं
एयर स्ट्राइक में शीर्ष ईरानी जनरलों की मौत की पुष्टि हुई, मिसाइलों से जोरदार पलटवार
एयर स्ट्राइक में ईरान के पूर्व राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद भी मारे गए!
ढह गया खामेनेई का 'अभेद्य' किला