जम्मू-कश्मीर: बारामूला जिले में मुठभेड़, लश्कर का टॉप कमांडर ढेर

जम्मू-कश्मीर: बारामूला जिले में मुठभेड़, लश्कर का टॉप कमांडर ढेर

यह आतंकवादी नागरिकों और सुरक्षा कर्मियों पर हमले और हत्या जैसी अनेक घटनाओं में शामिल रहा है


श्रीनगर/दक्षिण भारत। सुरक्षा बलों को जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में एक कार्रवाई के दौरान बड़ी सफलता मिली है। उन्होंने लश्कर के टॉप कमांडर को मार गिराया है। उसका नाम यूसुफ कांतरू बताया गया है। यह जानकारी पुलिस ने दी है।

Dakshin Bharat at Google News
हालांकि इस कार्रवाई को अंजाम देते हुए सेना के तीन जवान भी घायल हुए हैं। सुरक्षा बलों को खुफिया सूत्रों से सूचना मिली थी कि उत्तरी कश्मीर में बारामूला के मालवाह इलाके में आतंकवादी छिपे हुए हैं। इसके बाद यहां घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया।

खुद को घिरता देख आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की। इसके साथ ही मुठभेड़ शुरू हो गई। जवानों ने आतंकवादियों को जोरदार जवाब दिया।

कार्रवाई के बारे में जानकारी देते हुए आईजीपी विजय कुमार ने बताया कि लश्कर-ए-तैयबा का शीर्ष कमांडर यूसुफ कांतरू बारामूला मुठभेड़ में मारा गया है।

अधिकारी ने बताया कि उक्त आतंकवादी नागरिकों और सुरक्षा कर्मियों पर हमले और हत्या जैसी अनेक घटनाओं में शामिल रहा है।

यह आतंकवादी हाल में बडगाम जिले में एक विशेष पुलिस अधिकारी और उसके भाई, एक सैनिक और एक नागरिक की हत्या में भी शामिल था।

आईजीपी ने आतंकवादी के खात्मे को बड़ी कामयाबी करार दिया है। यही नहीं, जवानों ने मुठभेड़ स्थल से हथियार और विस्फोटक भी बरामद किया है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'