यहां रखे हैं 3930.85 करोड़ रुपए, कोई नहीं आ रहा लेने!

यहां रखे हैं 3930.85 करोड़ रुपए, कोई नहीं आ रहा लेने!

श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने सुशील कुमार मोदी के एक सवाल के लिखित जवाब में यह जानकारी दी


नई दिल्ली/भाषा। सरकार ने बृहस्पतिवार को संसद को बताया कि कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) में निष्क्रिय खातों में कुल 3930.85 करोड़ रुपए जमा हैं।

Dakshin Bharat at Google News
श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने सुशील कुमार मोदी के एक सवाल के लिखित जवाब में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘कर्मचारी भविष्य निधि में बिना दावे वाली कोई जमाराशि नहीं है। तथापि, कर्मचारी भविष्य निधि योजना 1952 के अनुसार, कुछ खातों को निष्क्रिय खातों के रूप में वर्गीकृत किया गया है।’

यादव ने कहा, ‘ऐसे सभी निष्क्रिय खातों के निश्चित रूप से दावेदार हैं। 31 मार्च 2021 की स्थिति के अनुसार, ऐसे निष्क्रिय खातों में कुल जमा धनराशि 3930.85 करोड़ रुपए है।’

उन्होंने बताया कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) से विभिन्न श्रेणियों में पंजीकृत प्रतिष्ठानों की कुल संख्या 18,62,128 है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि एक अक्टूबर 2020 के बाद इन प्रतिष्ठानों द्वारा 1,44,82,359 नए कर्मचारियों की भर्ती की गई।

उन्होंने बताया कि पंजीकृत प्रतिष्ठानों की सबसे ज्यादा संख्या (2,97,684) महाराष्ट्र में है जबकि दिल्ली में 1,14,151; गुजरात में 1,37,686; तमिलनाडु में 1,67,390 तथा उत्तर प्रदेश में 1,47,790 प्रतिष्ठान ईपीएफओ से पंजीकृत हैं।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

नितिन नबीन ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर कार्यभार संभाला नितिन नबीन ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर कार्यभार संभाला
Photo: NitinNabinBJP FB Page
एमजीनरेगा: प्रियंका वाड्रा ने पूछा- 'महात्मा गांधी का नाम क्यों हटाया जा रहा है?'
नेहरू ने कश्मीर मुद्दे को विवादास्पद बनाया, भारत को उग्रवाद और अलगाववाद मिला: योगी आदित्यनाथ
कांग्रेस 'वोट चोरी' में विश्वास करती है तो तेलंगाना में सत्ता छोड़कर मिसाल कायम करे: बंडी संजय कुमार
भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर बोले नितिन नबीन- 'यह पार्टी का आशीर्वाद है'
पहलगाम आतंकी हमला मामले में एनआईए आज चार्जशीट दाखिल करेगी
मानवता फिर लहूलुहान